आज हम आपको खोया पनीर सीख रेसिपी (Khoya Paneer Seekh Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया स्नैक रेसिपी है, किसी भी पार्टी की रौनक बढ़ाने के लिए यह ट्राइकलर सीख परफेक्ट है।
Khoya Paneer Seekh Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
खोया पनीर सीख की सामग्री – Ingredients for Khoya Paneer Seekh |
|
100 gms खोया | 100 ग्राम पनीर |
50 ग्राम आलू (उबला हुआ) | 2 ग्राम गरम मसाला |
10 ग्राम लाल शिमला मिर्च | 10 ग्राम हरी शिमला मिर्च |
स्वादानुसार नमक | 5 ग्राम सफेद मिर्च |
5 ग्राम हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 5 ग्राम अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
खोया पनीर सीख बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कददूकस किये हुए पनीर, खोया और उबले हुए आलू को एक साथ मिक्स कर लें। |
2: फिर इसमें सारे मसालें, लाल और हरी शिमला मिर्च डाल दें। |
3: अब हरी और लाल शिमला मिर्च को टुकड़ों में काटकर एक तरफ रख दें। |
4: फिर इन्हें मिक्स करके 10 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
5: फिर इस मिश्रण से एक भाग निकालकर इसकी बॉल्स बनाकर एक लम्बाई में आकार दें और स्क्यूर में लगा लें। |
6: अब इसी तरह बाकी बचे मिश्रण से भी सीख तैयार करके स्क्यूर में लगा लें। |
7: फिर इसमें हरी शिमला मिर्च की कोटिंग लगा लें और अंत में लाल शिमला मिर्च की कोटिंग लगा लें। |
8: अब तंदूर में इन सीख कबाब को ब्राउन कलर आने तक पका लें। |
9: अंत में इन गर्मागर्म कबाब को पुदीने की चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पनीर, खोया, गरम मसाला, आलू (उबला हुआ), हरी शिमला मिर्च, लाल शिमला मिर्च, सफेद मिर्च, नमक, अदरक, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Khoya Paneer Seekh Recipe in Hindi with your friends.