आज हम आपको बटर पनीर मसाला रेसिपी (Butter Paneer Masala Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट वेजिटेरियन और आसान रेसिपी है, इसे सिम्पल मसालों के साथ तैयार किया जााता है। आप इसे लंच या डिनर में भी बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Butter Paneer Masala Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 30 मिनट |
बटर पनीर मसाला की सामग्री – Ingredients for Butter Paneer Masala |
|
200 gms पनीर | |
मैरीनेशन के लिए: | |
1 नींबू का रस | 1 टी स्पून पीसा जीरा |
1 लाल मिर्च पाउडर | 100 ग्राम दही |
करी के लिए: | |
2 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑयल | 1/2 टी स्पून जीरा |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 3 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ |
3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 अदरक, कद्दूकस |
1 टी स्पून गरम मसाला | 2 टी स्पून पीसी हुई मेथी |
5 मीडियम टमाटर, प्यूरी | 200 ml (मिली.) पानी |
1 टी स्पून शहद | स्वादानुसार नमक और काली मिर्च |
25 ग्राम मक्खन | 1 टेबल स्पून ताजा हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
बटर पनीर मसाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक मीडियम बाउल में मैरीनेशन वाली सामग्री के साथ सीजनिंग डालकर मिक्स कर लिजिएं। |
2: अब पनीर के क्यूबस काटकर इन्हें मैरीनेशन में टॉस कर लें। |
3: फिर इसे 2 घंटे के लिए ढककर फ्रिज में रख दीजिये। |
4: अब ओवन में 180 डिग्री पर 15 मिनट के लिए मैरीनेट किए हुए पनीर को रोस्ट करके एक तरफ रख दीजिये। |
5: फिर एक बड़े पैन में तेल गर्म करके प्याज, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक और सीजनिंग डालें। |
6: अब इन्हें मीडियम आंच पर 12 से 15 मिनट के लिए या नरम होने तक भून लें। |
7: फिर इसमें मसाले के साथ टमाटर प्यूरी और पानी डालकर 15 मिनट तक पका लें। |
8: अब इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट के लिए पका लें और फिर ग्रेवी में पनीर के पीस डालकर मिक्स करें। |
9: फिर इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए रखें, अब इसमें सीजनिंग के साथ शहद डालें। |
10: अब इस पर मक्खन और हरा धनिया से गार्निश करें। |
11: अंत में इसे इसे ग्रीन सैलेड, चावल और नींबू के टुकड़ों के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नींबू का रस, पनीर, लाल मिर्च पाउडर, पीसा जीरा, वेजिटेबल ऑयल, दही, प्याज, जीरा, हरी मिर्च, लहसुन की कलियां, गरम मसाला, अदरक, मीडियम टमाटर, पीसी हुई मेथी, शहद, पानी, काली मिर्च, नमक, ताजा हरा धनिया, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Butter Paneer Masala Recipe in Hindi with your friends.