Hariyali Chicken Tikka Recipe
Chicken Recipes Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Non Veg Recipes Snacks Recipes

Hariyali Chicken Tikka Recipe in Hindi – हरियाली चिकन टिक्का रेसिपी

आज हम आपको हरियाली चिकन टिक्का रेसिपी (Hariyali Chicken Tikka Recipe) बता रहे है। यह एक आसान चिकन स्टार्टर है इसे बनाने के लिए आपको पुदीना, अदरक, लहसुन और धनिया से बने हरे पेस्ट में चिकन के टुकड़ों को कम से कम 30 मिनट के लिए मैरीनेट करना होता है और उसके बाद इसे ओवन या तंदूर में बेक करें।

Hariyali Chicken Tikka Recipe

पकाने का समय: 15 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 35 मिनट

हरियाली चिकन टिक्का की सामग्री – Ingredients for Hariyali Chicken Tikka

500 gms चिकन चंक्स 1 कप धनिया पत्ती
1 टेबल स्पून पुदीने के पत्ते 3-4 हरी मिर्च
4-5 लहसुन कलियां 1 मीडियम आकार का अदरक
1/4 दही 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून गरम मसाला 1/2 टी स्पून आमचूर पाउडर
स्वादानुसार नमक

हरियाली चिकन टिक्का बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले एक ग्राइंडर में पुदीना, हरा धनिया, अदरक, लहसुन, मिर्च और थोड़ा सा पानी डालकर बारीक पेस्ट बना लिजिएं।
2: अब इस पेस्ट को बाउल में निकालकर सारे सूखे मसाले और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें।
3: फिर चिकन के टुकड़े डालकर अच्छी तरह मिला लें, ध्यान रहे हर एक टुकड़े को मैरिनेड के साथ कोट करें।
4: अब इसे कम से कम 30 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
5: फिर एक पैन में एक बड़ा चम्मच तेल/मक्खन गर्म करके इन चिकन के टुकड़ों को धीमी आंच पर किनारों पर थोड़ा सा रोस्ट होने तक भून लें।
6: इसे आप तंदूर में सेंक भी सकते हैं या पका भी सकते हैं।
7: अब इसे आंच से उतार लें, अंत में प्याज के लच्छों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।

Key Ingredients:

धनिया पत्ती, चिकन चंक्स, हरी मिर्च, पुदीने के पत्ते, अदरक, लहसुन कलियां, लाल मिर्च पाउडर, दही, आमचूर पाउडर, नमक, गरम मसाला

Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Hariyali Chicken Tikka Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *