आज हम आपको सोया चाप रोल रेसिपी (Soya Chaap Roll Recipe) बता रहे है। अपने नियमित सोया चाप को एक स्वादिष्ट ट्विस्ट देने के लिए, आइए एक सोया चाप रोल बनाते हैं जो आपकी भूख को थोड़े ही समय में शांत कर देगा।
Soya Chaap Roll Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
सोया चाप रोल की सामग्री – Ingredients for Soya Chaap Roll |
|
1 सोया स्टिक | तलने के लिए तेल |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 टी स्पून चाट मसाला | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1/2 कप दही | 1/2 कप गेहूं आटा |
1/2 कप मैदा |
सोया चाप रोल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सोया चाप की एक स्टिक लेकर छोटे-छोटे टुकड़े करके इन्हें एक पैन में फ्राई कर लें। |
2: फिर एक बार हो जाने के बाद, उन्हें एक बाउल में निकालकर अपनी पसंद के दही और मसाले के साथ मैरीनेट करें। फिर कम से कम आधे घंटे के लिए अलग छोड़ दें। |
3: आप तब तक गेहूं के आटे और मैदा को मिलाकर आटा गूंथ लिजिएं। फिर आटे को बेल कर तवे पर हल्का सुनहरा होने तक बेक कर लिजिएं। |
4: फिर मैरिनेशन के बाद सोया के टुकड़ों को एक पैन में पूरी तरह पकने तक भून लें। |
5: अब तैयार पराठा लेकर इस पर सोया चाप डालकर उसके ऊपर हरी चटनी, तीखी लाल चटनी, चाट मसाला और प्याज डालें। |
6: फिर इसे रोल के आकार में कवर करके सर्व करें। |
Key Ingredients:तलने के लिए तेल, सोया स्टिक, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, चाट मसाला, गेहूं आटा, मैदा, दही |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soya Chaap Roll Recipe in Hindi with your friends.