आज हम आपको एग कलाक्की रेसिपी (Egg Kalakki Recipe) बता रहे है। यह तमिल स्टाइल का एग आमलेट सामान्य आमलेट का ग्रेवी वर्जन है। अंडे, चिकन कोरमा या मटन कोरमा की ग्रेवी को काली मिर्च के साथ तैयार जाता है और धनिया से गार्निश किया जाता है।
Egg Kalakki Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 1 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
एग कलाक्की की सामग्री – Ingredients for Egg Kalakki |
|
2 अंडे | 2 टेबल स्पून कोरमा ग्रेवी |
1/4 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | नमक |
धनिया पत्ती |
एग कलाक्की बनाने की विधि |
1: सबसे पहले अंडे को एक बाउल में तोड़कर नमक और कोरमा की ग्रेवी डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
2: फिर एक तवे में तेल गर्म करके उस पर अंडे का मिश्रण डालें। फिर ऑमलेट का बाहरी भाग पक जाने तक और भीतरी भाग थोड़ा कच्चा और गूदेदार होने तक 6-7 सेकंड के लिए सेट करें। |
3: अब ऑमलेट को एक प्लेट में निकालकर काली मिर्च और हरे धनिये इसपर छिड़के। |
4: अंत में इसे अपने पसंदीदा चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:कोरमा ग्रेवी, अंडे, नमक, काली मिर्च पाउडर, धनिया पत्ती |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Kalakki Recipe in Hindi with your friends.