आज हम आपको छोले चिकन रेसिपी (Chole Chicken Recipe) बता रहे है। यह कोई फैंसी डिश नहीं है, इसके नाम से ही पता चलता है – इसमें छोले और चिकन को एक साथ पकाया जाता है। आप अगर इसके बारे में निश्चित नहीं हैं, तो आपको हम विश्वास दिलाते हैं कि यह उन पैक्ड पंजाबी ढाबों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले व्यंजनों में से एक है।
Chole Chicken Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
छोले चिकन की सामग्री – Ingredients for Chole Chicken |
|
750 gms चिकन | 1/2 कप छोले |
1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 मीडियम टमाटर प्यूरी |
4 टेबल स्पून अनारदाना | 2-4 हरी मिर्च |
1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट | जरूरत के मुताबिक लाल मिर्च पाउडर |
जरूरत के मुताबिक हल्दी | जरूरत के मुताबिक नमक |
साबुत मसाले | खाना पकाने के लिए घी |
छोले चिकन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले छोले को रात भर के लिए भिगो दें और इसे दालचीनी, इलायची, लौंग और तेजपत्ते के साथ नरम होने तक प्रैशर कुक कर लें। |
2: फिर एक पैन में घी गर्म गर्म करके चिकन को 5-8 मिनट तक भूनकर इसे निकाल कर एक तरफ रख दीजिये। |
3: अब उसी पैन में कटा हुआ प्याज और साबुत मसाले डालकर गुलाबी होने तक भूनें। फिर इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डाल कर तब तक पकाएं जब तक कि कच्ची महक न चली जाए। |
4: फिर लाल मिर्च पाउडर, टमाटर प्यूरी, हल्दी और जरूरत के अनुसार नमक डालकर तब तक पकने दें जब तक कि मसाला थोड़ा तेल न छोड़ दे। |
5: फिर इसमें फ्राई किया हुआ चिकन डालकर मिलाएं और कुछ देर पकाएं। |
6: अब पके हुए छोले, कटी हुई मिर्च और अनारदाना डालकर 15-20 मिनट या ठीक से पकने तक ढककर पकाएं। |
7: फिर ढक्कन हटाने के बाद हरा धनिया और गरम मसाला डाल कर 2 मिनट के लिए पकने दें। |
8: लिजिएं आपका छोले चिकन तैयार है, इसे तंदूरी रोटी, परांठे या चावल के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:छोले, चिकन, टमाटर प्यूरी, प्याज, हरी मिर्च, अनारदाना, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन का पेस्ट, नमक, हल्दी, खाना पकाने के लिए घी, साबुत मसाले |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chole Chicken Recipe in Hindi with your friends.