Aloo Kurma Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Food Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Aloo Kurma Recipe in Hindi – आलू कुर्मा रेसिपी – Veg Recipes

आज हम आपको आलू कुर्मा रेसिपी (Aloo Kurma Recipe) बता रहे है। भारत में आलू रोजमर्रा की एक आम सब्जी है किन्तु आप इसे कुछ सिम्पल सामग्री के साथ अलग ट्विस्ट दे सकते हैं। आलू कुर्मा एक शानदार रेसिपी है जिसमें मसाले, भूनकर काजू और दही के साथ ग्रेवी तैयार करते है। यह गर्मी के मौसम में डिनर पार्टी या फिर ब्रंच टाइम के लिए अच्छा ऑप्शन है।

Aloo Kurma Recipe in Hindi

पकाने का समय: 50 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट

आलू कुर्मा की सामग्री – Ingredients for Aloo Kurma

8 मीडियम आलू
दही का मिश्रण बनाने के लिए:
10 ग्राम अदरक पेस्ट 20 ग्राम लहसुन पेस्ट
3 ग्राम लाल मिर्च पाउडर 6 ग्राम धनिया पाउडर
125 ग्राम दही
कुकिंग सामग्री:
90 ग्राम देसी घी 4 हरी इलाइची
(पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बना लें। ) काजू , रोस्टेड स्वादानुसार नमक
1 टी स्पून हरी इलाइची पाउडर 1.5 ग्राम कालीमिर्च पाउडर
एक चुटकी जायफल पाउडर 1 टी स्पून नींबू का रस
3 टेबल स्पून डेयरी क्रीम 20 ग्राम हरा धनिया

आलू कुर्मा बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले आलूओं को धोकर छील लें और फिर आधा काट लिजिएं।
Step 2: अब इन्हें फ्राई करने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर लें। फिर जब आलू सूख जाएं तब इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर ले।
Step 3: अब दही का मिश्रण बनाने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर एक तरफ कर दीजिये। फिर एक पैन में देसी घी डालकर मीडियम आंच पर रख दीजिये, फिर इसमें हरी इलाइची डालें और इसका रंग बदलने तक चलाएं।
Step 4: फिर इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। फिर इसमें एक कप पानी डालकर इसे लगातार चलाते रहे जिससे इसका पानी सूख जाए और तेल अलग हो जाए।
Step 5: अब इसमें दही का मिश्रण डालकर इसे चलाएं और इसे तेल अलग होने तक इसे भून लें। अब इसके बाद इसमें काजू का पेस्ट डालकर लगातार भूनें।
Step 6: फिर इसमें आलू, नमक, इलाइची, एक कप पानी, जायफल पाउडर और कालीमिर्च डालें और फिर ढककर धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट तक पक पका लें या फिर जब आलू पानी सुख जाएँ।
Step 7: अब इसका ढक्कन हटाकर इसमें नींबू का रस डालकर एक मिनट के लिए पका लें, फिर इसमें क्रीम डालकर आंच से हटा लिजिएं। अब इसे बाउल में निकालकर हरे धनिये से गार्निश करके सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

अदरक पेस्ट, आलू, लाल मिर्च पाउडर, लहसुन पेस्ट, दही, धनिया पाउडर, हरी इलाइची, देसी घी, नमक, काजू, कालीमिर्च पाउडर, जायफल पाउडर, हरी इलाइची पाउडर, डेयरी क्रीम, नींबू का रस, हरा धनिया

Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Aloo Kurma Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *