आज हम आपको ग्रीन मैंगो कुलुक्की रेसिपी (Green Mango Kulukki Recipe) बता रहे है। यह केरल का एक काफी फेमस रिफ्रेशिंग ड्रिंक है। मलयालम में कुलुक्की का मतलब है शेकन। कुलुक्की शरबत को शेकन लेमोनेड भी कहा जाता है।
Green Mango Kulukki Recipe
पकाने का समय: 05 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 15 मिनट |
ग्रीन मैंगो कुलुक्की की सामग्री – Ingredients for Green Mango Kulukki |
|
100 ml (मिली.) ताजा हरे आम का रस | 30 ml (मिली.) चीनी की चाशनी / शहद |
10 ml (मिली.) ताजा नीबू का रस | 1 मीडियम हरी मिर्च |
6-7 बर्फ के टुकड़े | 20 ml (मिली.) तुलसी के बीज (सब्जा) गार्निश के लिए |
1 स्टिक पतला आम का टुकड़ा | एक चुटकी नमक |
एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर | 1/2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
ग्रीन मैंगो कुलुक्की बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सारी सामग्री को (तुलसी के बीज को छोड़कर) बर्फ के साथ कॉकटेल शेकर में डालकर अच्छी तरह हिलाएं। |
2: फिर तुलसी के बीजों और बर्फ से भरे हाई बॉल गिलास में छान लिजिएं। |
3: अंत में ½ कटी हुई मिर्च और हरे आम के टुकड़े को नमक और लाल मसाले से सजाएं और सर्व करें। |
Key Ingredients:चीनी की चाशनी / शहद, ताजा हरे आम का रस, हरी मिर्च, ताजा नीबू का रस, तुलसी के बीज (सब्जा) गार्निश के लिए, बर्फ के टुकड़े, नमक, 1 स्टिक पतला आम का टुकड़ा, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Green Mango Kulukki Recipe in Hindi with your friends.