आज हम आपको आटे के वेट मोमोज रेसिपी (Wheat Flour Veg Momos Recipe) बता रहे है। मोमोज का नाम सुनते ही काफी लोगो के मुँह में पानी आ जाता है। आप इसमें इस्तेमाल होने वाला मैदा याद आते ही अपने हाथ पीछे कर लेते हैं। लेकिन यह आटा वेज मोमोज की रेसिपी आपकी क्रेविंग को पूरा करेगी और सेहत को भी खराब नहीं करेगी।
Wheat Flour Veg Momos Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
आटे के वेट मोमोज की सामग्री – Ingredients for Wheat Flour Veg Momos |
|
2 कप गेहूं का आटा | 2 टी स्पून तेल |
स्वादानुसार नमक | पानी (गूंधने के लिए) |
2 टी स्पून तेल | 2 लहसुन , बारीक कटा हुआ |
1 प्याज, बारीक कटा हुआ | 2 कप बंद गोभी, गुच्छा |
1 गाजर, कद्दूकस | 1 टेबल स्पून सिरका |
1/2 टी स्पून काली मिर्च (कुटी हुई) | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
1 टेबल स्पून चिल्ली सॉस | स्वादानुसार नमक |
आटे के वेट मोमोज बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आटा गूंधकर 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब एक बड़ी कड़ाही में तेल गर्म करके लहसुन की कलियां और प्याज डालें। |
3: फिर गाजर और बंद गोभी भी डालकर हल्का सा भून लें। |
4: फिर सोया सॉस, सिरका, काली मिर्च, नमक और चिली सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आपकी स्टफिंग तैयार है। |
5: अब एक घंटे बाद गुंथे हुए आट को लेकर एक मिनट के लिए दुबारा से गुंधे। फिर इसका जरा सा हिस्सा लेकर पतला बेल लिजिएं। |
6: फिर जरा सा आटा (पलोथन) छिड़कर 4 से 5 इंच में गोल बेल लिजिएं। |
7: फिर पहले से तैयार फिलिंग्स को इसके बीच में रखकर और इसे भरकर बंद कर दीजिये। ध्यान दें बंद करते हुए मोमोज की शेप दीजिये। |
8: अब इसे 10 से 12 मिनट तक भांप में पका लिजिएं। |
9: अंत में पक जाने पर गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:तेल, गेहूं का आटा, पानी (गूंधने के लिए), नमक, लहसुन, तेल, बंद गोभी, प्याज, सिरका, गाजर, सोया सॉस, काली मिर्च (कुटी हुई), नमक, चिल्ली सॉस |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Wheat Flour Veg Momos Recipe in Hindi with your friends.