आज हम आपको गुजराती तीखा पुडला रेसिपी (Gujrati Tikha Pudla Recipe) बता रहे है। यह एक गुजराती पैनकेक है, इसे हेल्दी सामग्री गेंहू के आटे, बेसन, सब्जियों और मसाले के साथ तैयार जाता है।
Gujrati Tikha Pudla Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
गुजराती तीखा पुडला की सामग्री – Ingredients for Gujrati Tikha Pudla |
|
1 कप चने का आटा | 1/2 कप कद्दूकस की हुई सब्जी |
स्वादानुसार नमक | 3-4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
1 टी स्पून सरसों का तेल | पकाने के लिए तेल |
गुजराती तीखा पुडला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में आटा, सब्जियां मसाले और सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से मिला लें और फिर एक समान पेस्ट बनाने के लिए पानी डालें। |
2: फिर एक नॉन-स्टिक पैन गर्म करके उसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर मिश्रण को उस पर डालकर गोलाकार करते हुए फैला लें। |
3: अब इसके चारों ओर थोड़ा तेल छिड़कर तब तक इंतजार करें जब तक कि पुडला का एक भाग सुनहरा भूरा न हो जाए। |
4: फिर चमचे की मदद से पुडला पलटकर दूसरी तरफ से भी पकने दें। |
5: अंत में इसे दही के साथ सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:कद्दूकस की हुई सब्जी, चने का आटा, हरी मिर्च, नमक, हल्दी पाउडर, अदरक लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, पकाने के लिए तेल, सरसों का तेल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Gujrati Tikha Pudla Recipe in Hindi with your friends.