आज हम आपको अवधी गोश्त कोरमा रेसिपी (Awadhi Gosht Korma Recipe) बता रहे है। यह एक स्वादिष्ट मटन रेसिपी है, इसमें मटन को पारंपरिक रूप से लखनवी दम स्टाइल में बनाया जाता है। श्रीनगर की किचन से यह रेसिपी सीधी निकलकर आई है। रमजान पर बनाने के लिए एकदम बढ़िया रेसिपी है। इसमें मटन को दम स्टाइल मसालों और हर्बस के साथ बनाने के बाद परांठे या शीरमाल के साथ सर्व किया जाता है।
Awadhi Gosht Korma Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 2 घंटे |
अवधी गोश्त कोरमा की सामग्री – Ingredients for Awadhi Gosht Korma |
|
1 kg मटन | 2 टेबल स्पून रिफाइंड तेल |
3-4 हरी इलायची | 1 साबुत दालचीनी |
2 बड़ी इलाइची | 2-3 तेज पत्ते |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1/4 कप पानी |
1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | लहसुन (पीसा हुआ), तला हुआ |
1 टेबल स्पून प्याज (पीसा हुआ), तला हुआ | 3 टेबल स्पून दही , फेंटा हुआ |
2 टी स्पून गुलाबजल | 2 टी स्पून गरम मसाला |
1/2 टी स्पून जायफल-धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून केसर, soaked |
स्वादानुसार नमक | इत्र की कुछ बूंदें |
गेहूं का आटा (दम के लिए) | ताजा धनिया गार्निश करने के लिए |
अदरक जूलियन गार्निशिंग के लिए |
अवधी गोश्त कोरमा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म करके दालचीनी, हरी इलायची, काली इलायची, तेज पत्ता और लौंग डालें। |
2: फिर मीट डालकर हल्का सा भूनें। |
3: अब नमक और हल्दी डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
4: फिर पैन में पानी डालकर कवर करके पकाएं। |
5: अब जब यह उबलने लग जाएं तब इसमें धनिया पाउडर, अदरक- लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च और प्याज का पेस्ट डालें। |
6: फिर इसमें गुलाब-जल, दही, जायफल, गरम मसाला, दालचीनी पाउडर और केसर डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
7: अब ढककर 2-3 मिनट के लिए पकाएं। |
8: फिर एक भारी तले वाले पैन में मीट को निकालकर ग्रेवी को छानें। |
9: अब इत्र की कुछ बूंदें डालकर पैन को ढंक दें। |
10: फिर इस पॉट को गेहूं के आटे से सील करके धीमी आंच पर पकाएं। |
11: अब इसके पकने के बाद ताजा धनिया और जुलिएन्स अदरक से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:रिफाइंड तेल, मटन, साबुत दालचीनी, हरी इलायची, तेज पत्ते, बड़ी इलाइची, पानी, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अदरक-लहसुन का पेस्ट, लहसुन (पीसा हुआ), तला हुआ, लाल मिर्च पाउडर, दही, प्याज (पीसा हुआ), तला हुआ, गरम मसाला, जायफल-धनिया पाउडर, गुलाबजल, नमक, केसर, गेहूं का आटा (दम के लिए), इत्र की कुछ बूंदें, अदरक जूलियन गार्निशिंग के लिए, ताजा धनिया गार्निश करने के लिए |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Awadhi Gosht Korma Recipe in Hindi with your friends.