आज हम आपको भोपाली गोश्त रेसिपी (Bhopali Gosht Korma Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट रेसिपी है, यह भोपाल की डिश नवाबी क्विज़ीन का हिस्सा है। इसमें मटन के पीस को स्पाइसी और रिच ग्रेवी में साबुत मसालों के साथ पकाया जाता है।
Bhopali Gosht Korma Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 25 मिनट |
भोपाली गोश्त की सामग्री – Ingredients for Bhopali Gosht Korma |
|
मसाला पेस्ट के लिए: | |
2 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून धनिया के बीज |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून जावित्री |
4-5 लौंग | 1/2 इंच दालचीनी |
4 हरी इलायची | 2 ब्राउन इलायची |
1/2 टी स्पून काली मिर्च | 2-3 तेजपत्ता |
1 1/2 कप दही | |
ग्रेवी के लिए: | |
1/2 kg मटन | 3 टेबल स्पून तेल |
2-3 कप पानी | 1 टी स्पून देगी मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 2 1/2 टी स्पून अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टी स्पून लहसुन , टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टी स्पून केवड़ा |
स्वादानुसार नमक | गार्निशिंग के लिए अदरक |
भोपाली गोश्त बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पानी में मटन को नमक के साथ लगभग पकने तक उबालें। अब पानी को स्टॉक के रूप में उपयोग करने के लिए अलग रखें। |
2: अब सारी सामग्री को मसाला पेस्ट के लिए एक साथ पीस लिजिएं। फिर इस पेस्ट में लाल मिर्च और देगी मिर्च डालकर अच्छी तरह से मिला लें। |
3: फिर तेल को गर्म करके अदरक को हल्का ब्राउन होने तक भून लें। अब उबले हुए मटन को डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक पका लें। |
4: अब एक मोटी ग्रेवी बनाने के लिए स्टॉक और मसाला पेस्ट को मीट में डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
5: फिर लहसुन, नमक और केवड़ा के पानी छिड़के। |
6: अब इसे 30 मिनट के लिए उबालकर जूलियन्स अदरक से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:धनिया के बीज, प्याज, जावित्री, जीरा, दालचीनी, लौंग, ब्राउन इलायची, हरी इलायची, तेजपत्ता, काली मिर्च, मटन, दही, पानी, तेल, लाल मिर्च पाउडर, देगी मिर्च पाउडर, लहसुन, अदरक, नमक, केवड़ा, अदरक |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bhopali Gosht Korma Recipe in Hindi with your friends.