आज हम आपको चिकन बुखारा रेसिपी (Chicken Bukhara Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया चिकन रेसिपी है, इसमें चिकन के पीसों को खुशबूदार और रिच मसालों के साथ पकाया जाता है। मगर इस रेसिपी का स्टार सामग्री आलू बुखारा है, इससे इस रेसिपी में एक टैंगी ट्विस्ट आता है।
Chicken Bukhara Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
चिकन बुखारा की सामग्री – Ingredients for Chicken Bukhara |
|
750 ग्राम चिकन | 1/2 कप हंग कर्ड |
1 कप प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप टमाटर प्यूरी |
1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट | 1 टेबल स्पून बादाम और काजू का पेस्ट |
7-8 सूखे आलूबुखारे | 1 कप तेल |
1 टेबल स्पून तंदूरी मसाला | 1 टेबल स्पून कॉर्नफलोर |
1 टी स्पून काली मिर्च | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून कश्मीरी मिर्च पाउडर | स्वादानुसार नमक |
पानी |
चिकन बुखारा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कटोरी में चिकन को आधे दही, अदरक-लहसुन के पेस्ट, नमक, कॉर्नफलोर और तंदूरी मसाला के साथ मिलाकर इसे कम से कम 30 मिनट के लिए मैरिनेट होने दें, लेकिन इसे 2 घंटे के लिए सेट होने दे तो वो ज्यादा अच्छा है। |
2: अब जब चिकन मैरीनेट हो रहा हो, हम ग्रेवी बना लेते हैं। एक पैन में तेल गर्म करके कटे हुए प्याज़ डालकर सावधानी से भुने, इन्हे भूरा न होने दें। |
3: फिर 2 मिनट बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर कच्ची महक जाने तक पकाएं। |
4: अब हल्दी, नमक, कश्मीरी मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च डालकर पकने दें। |
5: फिर थोड़ी देर बाद टमाटर की प्यूरी डालकर इसे तब तक पकने दें जब तक कि तेल सतह पर न चिपक जाए। |
6: फिर बादाम-काजू की प्यूरी, बचा हुआ दही और स्टार सामग्री, आलू बुखारा डालें। |
7: अब इसे अच्छे से पकने दें, तब तक दूसरे पैन में चिकन को मध्यम आंच में फ्राई कर लें। |
8: फिर तला हुआ चिकन और 1 कप पानी डालकर ढककर इसे और 10 मिनट तक पकाएं या जब तक चिकन पूरी तरह पक न जाए। |
9: अंत में कसूरी मेथी और गरम मसाला छिड़कर 2 मिनट तक पकाएं और इसे चावल, रोटी या अपनी पसंद के अनुसार गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हंग कर्ड, चिकन, टमाटर प्यूरी, प्याज, बादाम और काजू का पेस्ट, अदरक-लहसुन का पेस्ट, तेल, सूखे आलूबुखारे, कॉर्नफलोर, तंदूरी मसाला, हल्दी, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक, पानी, कश्मीरी मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chicken Bukhara Recipe in Hindi with your friends.