आज हम आपको गोली इडली रेसिपी (Goli Idli Recipe) बता रहे है। इन राइस बॉल्स को भाप में पकाए और अपनी मनपसंद टमाटर की चटनी के साथ सर्व करें। यह इनोवेटिव गोली इडली रेसिपी बनाने में काफी आसान है और इसके लिए बस काफी कम सामग्री की जरूरत होती है।
Goli Idli Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
गोली इडली की सामग्री – Ingredients for Goli Idli |
|
1 कप पानी | 1 टी स्पून नमक |
1 टी स्पून घी | 1 कप चावल का आटा |
2 टेबल स्पून तेल | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
1 1/2 टेबल स्पून चना दाल | 1 टी स्पून उड़द की दाल |
2 टी स्पून तिल | 1 सूखी लाल मिर्च |
3-4 कढ़ी पत्ता | कटी हुई मिर्च |
1/2 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
गोली इडली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में पानी उबाल लें फिर नमक और घी डालें। फिर इसमें चावल का आटा डालकर पानी को पूरी तरह से सोखने दें। |
2: फिर इसे थोड़ा ठंडा होने पर नरम आटा गूंथ लें। अगर जरूरी हो तो गर्म पानी डाल सकते है। |
3: अब आटे से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हे 10-15 मिनट के लिए स्टीम कर लें। |
4: फिर एक दूसरे पैन में तेल गर्म करके चना दाल, उड़द दाल, हरी मिर्च, राई, कढ़ी पत्ता, अदरक और तिल डालकर इन्हें 2-3 मिनट के लिए चटकने दें। |
5: अब इडली डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
6: फिर हरे धनिये से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:नमक, पानी, चावल का आटा, घी, सरसों के बीज, तेल, उड़द की दाल, चना दाल, सूखी लाल मिर्च, तिल, कटी हुई मिर्च, अदरक का पेस्ट, कढ़ी पत्ता |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Goli Idli Recipe in Hindi with your friends.