आज हम अआप्को राजस्थानी बंजारा गोश्त रेसिपी (Rajasthani Banjara Gosht Recipe) बता रहे है। इसके नाम में ही इसकी कैफियत और मिजाज छिपा है। संसकृति और परंपरा से सजे देस राजस्थान की डिश है, ऊपर से गोश्त जिसका अहम हिस्सा हो, तो जरा सोचिए कितने जायकों से भरी यह डिश होगी।
Rajasthani Banjara Gosht Recipe
पकाने का समय: 55 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
राजस्थानी बंजारा गोश्त की सामग्री – Ingredients for Rajasthani Banjara Gosht |
|
1000 gms मटन | 100 ml (मिली.) सरसों का तेल |
100 gms प्याज | 50 gms लहसुन का पेस्ट |
50 gms अदरक का पेस्ट | 2 टेबल स्पून देगी मिर्च पाउडर |
2 टेबल स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टेबल स्पून हल्दी पाउडर |
50 ml (मिली.) गाढ़ा दही | 5 gms धनिया बीज पीसकर भुना हुआ, रोस्टेड |
5 gms लौंग | 5 gms साबुत काली मिर्च |
2 सूखी लाल मिर्च | 1 दालचीनी छड़ी |
1 टेबल स्पून काला नमक |
राजस्थानी बंजारा गोश्त बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कड़ाही में सरसों का तेल गरम करके करी पत्ता, लौंग, पेपरकॉर्न, दालचीनी स्टिक और सूखी लाल मिर्च डालकर एक मिनट के लिए फ्राई करें। |
2: फिर कटा हुआ प्याज डालकर तेल अलग होने तक अच्छी तरह से पकाएं। |
3: अब अदरक और लहसुन का पेस्ट डालकर 5 मिनट के लिए अच्छी तरह से पका लें। |
4: फिर धनिया पाउडर, देगी मिर्च पाउडर, काला नमक और हल्दी पाउडर डालकर 5 मिनट तक अच्छी तरह पका लें। |
5: अब मटन के टुकड़ों को मसाला में डालकर 10-15 मिनट के लिए ढक्कन के साथ कवर करके अच्छी तरह से पका लें। |
6: फिर इसमें दही मिलाकर इसे और 10 मिनट तक पकाएं, जब तक कि मांस पककर तैयार न हो जाए। |
7: अंत में इसे हरी मिर्च और अदरक के साथ गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:सरसों का तेल, मटन, लहसुन का पेस्ट, प्याज, देगी मिर्च पाउडर, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, धनिया बीज पीसकर भुना हुआ, गाढ़ा दही, साबुत काली मिर्च, लौंग, दालचीनी छड़ी, सूखी लाल मिर्च, काला नमक |
Follow our Social Pages for More Non Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rajasthani Banjara Gosht Recipe in Hindi with your friends.