Orange Cake Recipe in Hindi
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Sweet Recipes

Orange Cake Recipe – ऑरेंज केक रेसिपी – Sweet Recipes

आज हम आपको ऑरेंज केक रेसिपी (Orange Cake Recipe) बता रहे है। केक को देखते ही बच्चे हो या बड़े सभी खुश हो जाते हैं। आपको इसको खाने और बनाने के लिए किसी बहाने की जरूरत नहीं होती है, जिसे खाने के बाद सबका दिल खुश हो जाता है। यह स्वाद में काफी अच्छा होता है जिसे आप टी टाइम या डिजर्ट के तौर पर सर्व कर सकते हैं। अगर आप ऑरेंज केक बनाकर बच्चों को खिलाएंगे तो बच्चे भी आपसे काफी इम्प्रेस हो जाएंगे।

Orange Cake Recipe in Hindi

पकाने का समय: 1 घंटा

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 20 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट

ऑरेंज केक की सामग्री – Ingredients for Orange Cake

50 ग्राम मक्खन 1/2 कप चीनी
2 अंडे 1 कप मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर 1/2 कप ऑरेंज जूस
1 टी स्पून संतरे के छिलके 1 कप दूध

ऑरेंज केक बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले चीनी और मक्खन को एक बाउल में चम्मच से मिला लें।
Step 2: अब इस मिश्रण को तब तक फेंटे जब तक की यह फूल न जाएं।
Step 3: अब अंडों के तोड़कर उसके सफेद भाग और पीले भाग को अलग कर लिजिएं।
Step 4: एक बॉउल में पीले भाग को मिश्रण में लकड़ी के चम्मच से मिला लें।
Step 5: अब इसमें बेकिंग पाउडर, मैदा, नींबू का रस, ऑरेंज जूस, दूध और संतरे के छिलके मिला लें।
Step 6: अब सभी चीजों को मिलाकर एक स्मूद बैटर तैयार कर लिजिएं।
Step 7: फिर अंडे के सफेद भाग को तब तक फेटें जब तक की यह सख्त न हो जाए और फिर इसे मैटल के चम्मच से बैटर में मिला लें।
Step 8: अब इस बाउल को पानी से भरे बाउल पर खड़ा रखें और फिर प्रीहिट ओवन में 160 डिग्री पर इसे 30 से 40 के लिए बेक कीजिए।
Step 9: (पानी के पैन में एक छोटे केक को बेक करने के लिए किया जाता है। ऐसा ओवन के मॉइश्चर को बनाएं रखने के लिए किया जाता है।)
Step 10: ब क्रीम और संतरे के छिलकों से गार्निश करके सर्व कीजिएं।

Key Ingredients:

चीनी, मक्खन, मैदा, अंडे, ऑरेंज जूस, बेकिंग पाउडर, दूध, संतरे के छिलके

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Orange Cake Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *