आज हम आपको कश्मीरी पुलाव रेसिपी (Kashmiri Pulao Recipe) बता रहे है। इसका नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। कश्मीरी पुलाव एक काफी लजीज़ रेसिपी है जिसे आप साबुत मसालों और ड्राई फ्रूट्स के साथ बना सकते है। आप कश्मीरी पुलाव को त्योहार या घर पर होने वाली पार्टी के मौके पर बना सकते हैं। आप कश्मीरी पुलाव को एक बार खाने के बाद इसका स्वाद कभी नहीं भूल पाएंगे। इस डिश को आप केवल 35 मिनट में बना सकते हैं। तो इस बार पार्टी में इस स्वादिष्ट कश्मीरी पुलाव को बनाकर सबको इम्प्रेस करें।
Kashmiri Pulao Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
कश्मीरी पुलाव की सामग्री – Ingredients for Kashmiri Pulao |
|
2 कप (धोकर पानी में भीगे हुए) बासमती राइस | 1/2 टी स्पून जीरा |
3 लौंग | 1 दालचीनी स्टिक |
3 इलाइची | 1 तेजपत्ता |
2 कप दूध | 2 फ्रेश क्रीम |
1 टी स्पून चीनी | स्वादानुसार नमक |
2 टेबल स्पून घी | 1/2 कप ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश) |
2-3 गुलाब की पंखुड़ियां |
कश्मीरी पुलाव बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले क्रीम, दूध, नमक, चीनी को मिक्स कर लें। |
Step 2: अब चावल का पानी निकालकर एक तरफ रख दीजिएं। |
Step 3: अब एक पैन में घी गर्म करके इसमें दालचीनी, जीरा, इलाइची, तेजपत्ता, लौंग डालें। |
Step 4: फिर जब यह चटकने लगे तब इसमें चावल डालकर 2 मिनट के लिए इसे फ्राई कर लें। |
Step 5: अब इसमें दूध का मिश्रण और आधा कप पानी डाल दें। |
Step 6: अब इसमें उबाल आने दीजिएं, आप इसे ढककर धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक की यह पूरी तरह न पक जाएं। |
Step 7: अब इसमें ड्राई फ्रूट्स मिलाएं। |
Step 8: अंत में गुलाब की पंखुडियों से गार्निश करके सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:जीरा, बासमती राइस, दालचीनी स्टिक, लौंग, तेजपत्ता, इलाइची, फ्रेश क्रीम, दूध, नमक, चीनी, ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम, किशमिश), घी, गुलाब की पंखुड़ियां |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kashmiri Pulao Recipe in Hindi with your friends.