आज हम आपको चुरमुरी रेसिपी (Churmuri Recipe) बता रहे है। यह एक साउथ इंडियन भेल पूरी वर्जन है, आपको इसमें क्रंची पीनट और पफड राइस के साथ मसालों का जबरदस्त मिश्रण मिलेगा। चुरमुरी एक मुंह में पानी ला देने वाला मैसूर का स्नैक है।
Churmuri Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
चुरमुरी की सामग्री – Ingredients for Churmuri |
|
2 कप मुरमुरा | 1/2 कप भुनी हुई मूंगफली |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून नमक |
1 छोटी प्याज, बारीक कटा हुआ | 1 छोटा टमाटर, बारीक कटा हुआ |
2 हरी मिर्च, कटी हुई | 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती, कटा हुआ |
2 टेबल स्पून नींबू का रस | 1 टी स्पून जीरा पाउडर |
1 टी स्पून घी (वैकल्पिक) |
चुरमुरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक कड़ाही में हल्का रोस्ट मुरमुरा लें ध्यान रहें कि इन्हें ज्यादा भूरा न करें। |
2: फिर इन्हें एक बाउल में निकालकर इसपर कटा हुआ प्याज और टमाटर डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: अब इस पर काला नमक, धनिया पत्ता, लाल मिर्च पाउडर, नमक हरी मिर्च, जीरा पाउडर और नींबू का रस छिड़कें और फिर पफ्ड राइस के साथ अच्छी तरह से टॉस कर लें। |
4: फिर इसमें भूनी मूंगफली डालकर मिक्स कर लें। |
5: अब चुरमुरी को तुरंत सर्व करें। आप चाहें तो इसे घी के साथ ऊपर से डालें। |
Key Ingredients:भुनी हुई मूंगफली, मुरमुरा, नमक, लाल मिर्च पाउडर, छोटा टमाटर, छोटी प्याज, धनिया पत्ती, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, नींबू का रस, घी (वैकल्पिक) |
Follow our Social Pages for More Snacks Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Churmuri Recipe in Hindi with your friends.