आज हम आपको हरी मिर्च का अचार रेसिपी (Hari Mirch ka Achaar Recipe) बता रहे है। यह अचार कई लोकप्रिय अचार में से एक है। हरी मिर्च का अचार बनाना बहुत आसान है। यह अचार उनका फेवरेट होता है जिन लोगों को तीखा खाने का शौक होता है। परांठे हो या फिर दाल चावल किसी भी चीज़ के साथ हरी मिर्च का अचार अगर मिल जाए तो बस मजा ही आ जाता है।
Hari Mirch ka Achaar Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 5 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
हरी मिर्च का अचार की सामग्री – Ingredients for Hari Mirch Ka Achaar |
|
1 किलो (धोकर पोंछ लें) हरी मिर्च | 4 कप नींबू का रस |
3/4 कप नमक | 3/4 कप (दरदरी पीसी हुई) सौंफ |
3/4 कप सरसों पाउडर | 1/2 कप हल्दी |
2 टेबल स्पून कलौंजी | 1/4 (भूनकर पीसी हुई) मेथी दाना |
1 बड़ा चम्मच (भूनकर पीसी हुई) हींग | 1 कप वेजिटेबल आॅयल |
हरी मिर्च का अचार बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले हरी मिर्च को लम्बाई में काट लिजिएं। |
Step 2: अब सौंफ, नमक, हल्दी, सरसों, मेथी, हींग और कलौंजी को एक साथ मिला लिजिएं। |
Step 3: अब एक कप में 1/4 नींबू के रस के साथ तेल भी मिला लें। |
Step 4: अब हरी मिर्च में तैयार किया हुआ मिश्रण भरकर इन मिर्चों को एक जार में भर दीजिये। |
Step 5: फिर इस पर बचा हुआ नींबू का रस डाल दें और इसे बनने में 3 से 4 दिन का समय लगेगा। |
Step 6: अब इसके बाद बचा हुआ तेल गर्म करके ठंडा करें 3-४ दिन बाद इसे जार मे डाल दें। |
Step 7: आप अचार को पूरी तरह तेल से ढककर रखें जिससे वह खराब न हो। |
Key Ingredients:नींबू का रस, हरी मिर्च, सौंफ, नमक, हल्दी, सरसों पाउडर, मेथी दाना, कलौंजी, वेजिटेबल आॅयल, हींग |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Hari Mirch ka Achaar Recipe in Hindi with your friends.