आज हम आपको प्रॉन पेपर फ्राई रेसिपी (Prawn Pepper Fry Recipe) बता रहै है। अगर आप सीफूड खाना पसंद करते हैं, तो यह डिश आपके लिए एक मजेदार है। आपको यह प्रॉन पेपर फ्राई एक अलग एक्सपीरंस देगी।
Prawn Pepper Fry Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
प्रॉन पेपर फ्राई की सामग्री – Ingredients for Prawn Pepper Fry |
|
500 gms प्रॉन्स | 1/2 कप प्याज |
1/4 कप कढ़ी पत्ता | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून नीबू का रस |
हरा धनिया सजाने के लिये, टुकड़ों में कटा हुआ | नमक |
प्रॉन पेपर फ्राई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में साफ किए हुए प्रॉन्स लेकर नमक और हल्दी डालकर 10 मिनट के लिए रख दें। |
2: अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके प्रॉन्स को हल्का गुलाबी होने तक फ्राई करें। |
3: फिर इन्हें आंच से उतारकर रख दें। |
4: फिर उसी पैन में कढ़ी पत्ता, प्याज़ और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर सब नरम होने तक और पक जाने तक मिलाएं। |
5: फिर इसमें प्रॉन्स, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालें। |
6: अब ढककर और 3-4 मिनट तक पकाएं। |
7: फिर काली मिर्च पाउडर डालकर कुछ मिनटों के लिए और पकाएं। |
8: अब इसे आंच से उतारकर नींबू का रस डालें, इसे धनियां से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, प्रॉन्स, काली मिर्च, कढ़ी पत्ता, हल्दी, अदरक लहसुन का पेस्ट, नीबू का रस, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरा धनिया सजाने के लिये |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Prawn Pepper Fry Recipe in Hindi with your friends.