Rava Dosa Recipe in Hindi
Breakfast Recipes Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Rava Dosa Recipe – रवा डोसा रेसिपी – Indian Recipes

आज हम आपको रवा डोसा रेसिपी (Rava Dosa Recipe) बता रहे है। साउथ इंडियन खाने की जब भी बात होती है तब हमारे दिमाग में डोसे का नाम ही सबसे पहले आता है। क्रिस्पी रवा डोसा देखते ही मुंह में पानी आ जाता है आप इसे लंच, डिनर या ब्रेकफास्ट कभी भी बनाकर खा सकते हैं। आप इसे घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Rava Dosa Recipe in Hindi

पकाने का समय: 1 घंटा

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 05 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट

रवा डोसा की सामग्री – Ingredients for Rava Dosa

1 कप बारीक सूजी 1 टेबल स्पून तेल
1/8 टी स्पून सोडा बाइकार्ब 1/2 कप चावल का आटा या प्लेन आटा
2 1/2 कप बटरमिल्क 1 टी स्पून हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
2 हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ

रवा डोसा बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले सभी सामग्री को एक साथ मिला लिजिएं। अगर जरूरत पड़े तो आप इसमें और बटरमिल्क भी डाल सकते हैं।
Step 2: ध्यान रहे बैटर थोड़ा पतला होना चाहिए। अब इसमें स्वादानुसार नमक मिक्स करें और 20 से 30 मिनट के लिए एक तरफ रख दीजिये।
Step 3: अब एक तवे को गर्म करके इस पर थोड़ा पानी छिड़के और फिर इस पर 1 बड़ा चम्मच बैटर डालकर तवे पर आराम से फैला लें। आप आंच को कम कर लिजिएं और फिर जब किनारे ब्राउन होने लगे तब डोसे पर थोड़ा तेल डाले। अब जब इसके किनारे हटने लगे तब डोसे को उठाकर पलटने में आसानी होगी। इसे करछी से नॉर्मल डोसे की तरह ही उठाएं।
Step 4: आप अब डोसे को तीन फोल्ड कर लें। आप इसे प्याज और नारियल की चटनी के साथ भी सर्व कर सकते हैं।

Key Ingredients:

तेल, बारीक सूजी, चावल का आटा या प्लेन आटा, सोडा बाइकार्ब, हरा धनिया, बटरमिल्क, हरी मिर्च

Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Rava Dosa Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *