Hariyali Biryani Risotto Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Hariyali Biryani Risotto Recipe – हरियाली बिरयानी रिसोटो रेसिपी – Dinner Recipes

आज हम आपको हरियाली बिरयानी रिसोटो रेसिपी (Hariyali Biryani Risotto Recipe) बता रहे है। हरियाली बिरयानी रिसोटो एक स्वादिष्ट वेजिटेरियन बिरयानी रेसिपी है। इसे नॉर्थ इंडियन और क्लासिक इटैलियन फ्लेवर के साथ तैयार किया गया है। इसमें सेलेरी, ब्रॉकली, बीन्स, मटर और लीक को मक्खन में टॉस किया जाता है। आप इसको सनडे ब्रंच या फिर घर होने वाली डिनर पार्टी में भी सर्व कर सकते हैं।

Hariyali Biryani Risotto Recipe in Hindi

पकाने का समय: 35 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 50 मिनट

हरियाली बिरयानी रिसोटो की सामग्री – Ingredients for Hariyali Biryani Risotto

10 gms जैतून का तेल 10 ग्राम मक्खन
10 ग्राम प्याज 5 ग्राम सेलेरी
5 ग्राम लीक 1 ग्राम चिली फलेक्स
20 ग्राम मटर 30 ग्राम ब्रॉकली
20 ग्राम बीन्स 30 ग्राम पुदीने, धनिया पेस्तो
200 ग्राम रिसोटा 60 ग्राम क्रीम
5 ग्राम नमक 1 कालीमिर्च
गार्निश करने के​ लिए:
1 ग्राम पुदीने के पत्ते

हरियाली बिरयानी रिसोटो बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले एक पैन में मक्खन और तेल गर्म कर लें।
Step 2: फिर इसमें सेलेरी, प्याज, लीक को डालकर भून लें।
Step 3: अब चिली फलेक्स डालकर भून लें।
Step 4: फिर इसके बाद ब्रॉकली, बीन्स और हरे मटर को भी डालकर भून लें।
Step 5: अब इसमें क्रीम और पास्ता वॉटर मिक्स करें।
Step 6: अब रिसोटो को डालकर अच्छी तरह मिला लें।
Step 7: इस पर नमक और काली मिर्च छिड़के।
Step 8: अब रिसोटो को प्लेट में निकाल लिजिएं।
Step 9: अंत में पुदीने के पत्तों से गार्निश करने के बाद सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

मक्खन, जैतून का तेल, सेलेरी, प्याज, चिली फलेक्स, लीक, ब्रॉकली, मटर, पुदीने, बीन्स, रिसोटा, धनिया पेस्तो, नमक, क्रीम, पुदीने के पत्ते, कालीमिर्च

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Hariyali Biryani Risotto Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *