आज हम आपको एग ऑमलेट बिरयानी रेसिपी (Egg Omelette Biryani Recipe) बता रहे है। बिरयानी की यह रेसिपी अन्य बिरयानी व्यंजनों के विपरीत न सिर्फ स्वादिष्ट बल्कि बनाने में आसान भी है, आप सभी को यह बिरयानी काफी पसंद आएगी।
Egg Omelette Biryani Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
एग ऑमलेट बिरयानी की सामग्री – Ingredients for Egg Omelette Biryani |
|
2 कप बासमती चावल | 2 अंडे |
2 टेबल स्पून घी | एक चुटकी केसर |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून धनिये के बीज |
1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 2 हरी मिर्च |
5-6 काजू | 1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 कप कोई भी सब्जी | 1 मीडियम प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | 2-3 लौंग |
2 टेबल स्पून हरा धनिया |
एग ऑमलेट बिरयानी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चावल को धोकर लें, फिर चावल को 70% पकने तक उबाल लें। |
2: अब इस बीच एक पैन में घी गर्म गर्म करके जीरा, अदरक लहसुन का पेस्ट, धनियां, प्याज और लौंग डालकर चटकने दें। |
3: फिर पक जाने के बाद काजू डालकर 3-4 मिनट तक चलाते हुए भून लें। |
4: अब सब्जियां डालकर सारी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. फिर इसे लगभग 10 मिनट तक पकने दें। |
5: फिर चावल के पक जाने के बाद इसका पानी निकाल लें और सब्जी के मिश्रण के ऊपर डालें। |
6: अब पैन को 10 मिनट के लिए ढककर रख दें। अब ऊपर से केसर, हरा धनिया और तला हुआ प्याज डालें। |
7: फिर एक अलग नॉन स्टिक पैन में तेल गर्म कर लें और एक कंटेनर में अंडे फेंटें, फिर लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर अच्छी तरह से फेंटें। |
8: अब मिक्स किए हुए अंडे को तवे पर डालकर दोनों तरफ से पकने दें। |
9: फिर इसे बिरयानी के ऊपर रखें और अंत में प्याज के छल्ले, सालन और पुदीने की चटनी के साथ सर्व करें। |
Key Ingredients:अंडे, बासमती चावल, केसर, घी, धनिये के बीज, जीरा, हरी मिर्च, अदरक लहसुन का पेस्ट, हल्दी पाउडर, काजू, कोई भी सब्जी, नमक, प्याज, हरा धनिया, लौंग |
Follow our Social Pages for More Egg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Egg Omelette Biryani recipe in Hindi with your friends.