आज हम आपको रोज पेटल गड़बड आइसक्रीम रेसिपी (Rose Petal Gadbad Ice Cream Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट आइसक्रीम है, इसमें एक गिलास को तीन अलग अलग तरह की आइसक्रीम से भरते है। आपको इसमें फ्रेश फ्रूट्स क्यूब्स, नट्स, टूटी फ्रूटी और जैली का बढ़िया स्वाद मिलता है। यह सभी चीजें हर बाइट को मजेदार बनाती हैं।
Rose Petal Gadbad Ice Cream Recipe in Hindi
पकाने का समय: 00 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
रोज पेटल गड़बड आइसक्रीम की सामग्री – Ingredients for Rose Petal Gadbad Ice Cream |
|
3 स्कूप गुलाब की पंखुड़ी वाली आइसक्रीम | 15 ग्राम ड्राई टूटी फ्रूटी |
20 ग्राम नारंगी जेली | 4 ग्राम बादाम |
3 ग्राम पिस्ता | 3 ग्राम काजू |
15 ग्राम लाल सेब | 10 ग्राम सफेद किशमिश |
10 ग्राम अनार | 90 ml (मिली.) संतरे का रस |
80 ग्राम चीनी | 1 ग्राम जिलेटिन पाउडर |
15 ml (मिली.) गुलाब सिरप |
रोज पेटल गड़बड आइसक्रीम बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सेब को छोटे क्यूब्स में काटकर किशमिश के साथ चीनी सिरप में भिगो दें। |
2: अब संतरे का रस, जिलेटिन और के चीनी साथ नारंगी जेली बना लें। |
3: फिर बादाम, पिस्ता और काजू को बारीक काटकर एक तरफ रख दें। |
4: अब एक लंबा गिलास लेकर इसमें गुलाब का सिरप लगाएं, बाद में इसे सेब और किशमिश, मिश्रित नट्स, संतरे की जेली, टुटी फ्रूटी, अनार और गुलाब की पंखुड़ी वाले आइसक्रीम के मिश्रण लेयर लगा ले और इस प्रक्रिया को फिर से दोहराएं जब तक कि कांच गिलास पूरा न भर जाए। |
Key Ingredients:ड्राई टूटी फ्रूटी, गुलाब की पंखुड़ी वाली आइसक्रीम, बादाम, नारंगी जेली, काजू, पिस्ता, सफेद किशमिश, लाल सेब, संतरे का रस, अनार, जिलेटिन पाउडर, चीनी, गुलाब सिरप |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rose Petal Gadbad Ice Cream Recipe in Hindi with your friends.