आज हम आपको साउथ इंडियन स्टाइल आलू रसेदार रेसिपी (South Indian Style Aloo Rasedar Recipe) बता रहे है। यह एक काफी मजेदार आलू की सब्जी है जो मसाले से भरपूर है, आप इस सब्जी को पूरियों के साथ परोस सकते हैं।
South Indian Style Aloo Rasedar Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
साउथ इंडियन स्टाइल आलू रसेदार की सामग्री – Ingredients for South Indian Style Aloo Rasedar |
|
4 आलू, उबला हुआ | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटा हुआ |
2 हरी मिर्च | 2 साबुत लाल मिर्च |
2-3 टहनी कढ़ीपत्ता | 1 टी स्पून सरसों के बीज |
1 टी स्पून जीरा | नींबू का रस (स्वाद के अनुसार) |
1 टी स्पून हल्दी | स्वादानुसार नमक और चीनी |
1 टेबल स्पून तेल (रिफाइंड तेल या नारियल तेल) |
साउथ इंडियन स्टाइल आलू रसेदार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करके जीरा, साबुत लाल मिर्च और सरसों के दाने डालकर बीज के चटकने तक भून लें। |
2: फिर हरी मिर्च, लहसुन और प्याज डालकर प्याज को ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें। |
3: अब हल्दी पाउडर, टमाटर और नमक डालकर टमाटर को नरम होने तक पकाएं। |
4: फिर आलू डालकर मिला लें। |
5: अब स्वादानुसार चीनी और 1 कप पानी डालकर ढक्कन बंद करके कुछ मिनटों तक पकने दें। |
6: फिर ढक्कन खोलकर चीनी और नमक को मिलाकर एडजस्ट कीजिए और इसे गाढ़ा रखने के लिए कुछ आलू के टुकड़ों को मैश कर लें। |
7: अब धीमी आंच पर नींबू का रस डालकर मिलाएँ। फिर आंच बंद कर दें और अंत में कुरकुरी पूरियों के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, आलू उबला हुआ, लहसुन की कलियां, टमाटर, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, 2-3 टहनी कढ़ीपत्ता, जीरा, सरसों के बीज, हल्दी, नींबू का रस (स्वाद के अनुसार), नमक और चीनी, तेल (रिफाइंड तेल या नारियल तेल) |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share South Indian Style Aloo Rasedar Recipe in Hindi with your friends.