आज हम आपको वेजिटेबल थाइ रेड करी रेसिपी (Vegetable Thai Red Curry Recipe) बता रहे है। आप अगर थाइ खाने के शौकीन है तो आपको वेजिटेबल थाइ रेड करी जरूर पसंद आएगी। वेजिटेबल थाइ रेड करी को बनाना बहुत आसान है, आप इसे केवल 40 मिनट में बना सकते हैं। इसे ब्रॉकली, लाल शिमला मिर्च, जुकीनी, गोभी और बैम्बू शूट्स से बनाया जाता है।
Vegetable Thai Red Curry Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
वेजिटेबल थाइ रेड करी की सामग्री – Ingredients for Vegetable Thai Red Curry |
|
ताजी सब्जियां (लाल शिमला मिर्च, ब्रॉकली, गोभी, जुकीनी और बैम्बू शूट्स) नारियल दूध में उबली हुई | 2 टेबल स्पून बैम्बू शूट्स, जूलियन |
1 टेबल स्पून वेजिटेबल ऑइल | 1 टेबल स्पून थाइ रेड करी पेस्ट |
1 स्वीट लाल बेल पैपर, जूलियन | 1 छोटा ब्रॉकली, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 गोभी, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टेबल स्पून नारियल दूध |
1 छोटा जुकीनी, जूलियन |
वेजिटेबल थाइ रेड करी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म कर लें। |
Step 2: फिर इसमें करी पेस्ट डालकर चम्मच के पिछले हिस्से से मैश कर ले और इसे खुशबू आने तक भून लें। |
Step 3: अब इसमें ब्रॉकली और गोभी डालकर करी पेस्ट में अच्छी तरह से मिलाये। |
Step 4: फिर इसे 2 मिनट के लिए स्टर फ्राई कर लें। |
Step 5: अब इसमें रेड बेल पैपर डालकर 2 मिनट और पका लें। |
Step 6: अब इसमें नारियल दूध डालकर चलाएं। |
Step 7: अब इसमें उबाल आने दीजिये और इसे धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पकाएं, ध्यान रहे आप इसे बीच-बीच में चलाते भी रहें। |
Step 8: अब इसमें बैम्बू शूट्स और जुकीनी डालकर धीमी आंच पर थोड़ी देर और पकाएं। और अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:वेजिटेबल ऑइल, ताजी सब्जियां (लाल शिमला मिर्च, ब्रॉकली, गोभी, जुकीनी और बैम्बू शूट्स) नारियल दूध में उबली हुई, स्वीट लाल बेल पैपर, थाइ रेड करी पेस्ट, गोभी, ब्रॉकली, जुकीनी, नारियल दूध, बैम्बू शूट्स |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Thai Red Curry Recipe in Hindi with your friends.