आज हम आपको माइक्रोवेव गोभी दहीवाला रेसिपी (Microwave gobhi dahiwala Recipe) बता रहे है। आपने अब तक गोभी आलू की नॉर्मल सब्जी ही खाई होगी। परन्तु माइक्रोवेव में बनी दही वाली गोभी एक काफी टेस्टी वेजिटेरियन सब्जी है, इस रेसिपी में मसालों और दही को एक बढ़िया कॉम्बिनेशन मिलेगा। इस डिश को आप एक घंटे में बना सकते है, इस डिश में गोभी फ्लेवर और मसालों से भरपूर मिलेगी।
Microwave Gobhi Dahiwala Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
माइक्रोवेव गोभी दहीवाला की सामग्री – Ingredients for Microwave Gobhi Dahiwala |
|
500 gms गोभी | 1 टेबल स्पून घी |
2 टी स्पून जीरा | एक चुटकी हींग |
1/4 कप दही | 1 टेबल स्पून अदरक |
1 टेबल स्पून साबुत धनिया | 1/2 टी स्पून नमक |
1/4 टी स्पून गरम मसाला | 1 टेबल स्पून हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ |
गानिशिंग के लिए: | |
2 टी स्पून जीरा (पाउडर) | 2 टी स्पून हरा धनिया |
माइक्रोवेव गोभी दहीवाला बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले जीरा, हींग और घी को मिलाकर हाई स्पीड पर 2 मिनट के लिए ढककर पका लें। |
Step 2: अब इसमें दही और अदरक डालकर अच्छी तरह मिला ले जिससे इसमें गांठे न पड़े। |
Step 3: अब इसे 2 मिनट के लिए 70 प्रतिशत तक ढककर पका लें। फिर इसके बाद इसमें नमक, धनिया, गरम मसाला, हरी मिर्च और हल्दी डालें। |
Step 4: अब इसे अच्छी तरह मिला लें और फिर इसमें गोभी डालें। अब इसे ढककर 70 प्रतिशम 12 मिनट के लिए पका लें, इसे आप बीच में एक बार चलाएं। |
Step 5: आपको अगर नरम गोभी पसंद है तो इसे आप थोड़ा और भी पका सकते हैं। |
Step 6: अंत में हरा धनिया और जीरा पाउडर डालकर गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:घी, गोभी, हींग, जीरा, अदरक, दही, नमक, साबुत धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला, हरा धनिया, जीरा (पाउडर) |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Microwave Gobhi Dahiwala Recipe in Hindi with your friends.