आज हम आपको दाल बाटी रेसिपी (Dal Baati Recipe) बता रहे है। राजस्थान में दाल बाटी एक लोकप्रिय डिश है इसे चूरमा के साथ सर्व किया जाता है। इसे गेंहू के आटे से बनाकर घी में फ्राई करते है, इसे सर्दी के मौसम आमतौर पर में डिनर के समय खाया जाता है। आप इसे खास मौकों पर भी बनाकर सर्व कर सकते है।
Dal Baati Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 25 मिनट |
कठिनाई स्तर: कठिन |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
दाल बाटी की सामग्री – Ingredients for Dal Baati |
|
2 कप आटा | 1 टेबल स्पून सूजी |
3 टेबल स्पून घी | 1 टी स्पून नमक |
1/2 कप दूध | |
फीलिंग के लिए | |
2 कप मटर (छिले हुए) | 1 टेबल स्पून घी |
1 टी स्पून जीरा | 1/8 टी स्पून हींग |
1 अदरक, बारीक कटा हुआ | 2 टी स्पून धनिया पाउडर |
1/4 टी स्पून गरम मसाला | 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून नमक | 1/2 टी स्पून आमचूर |
घी (इसे गर्म रखें, बाटी को डीप करने के लिए) |
दाल बाटी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सूजी, आटा, नमक, दूध और घी मिलाकर सख्त गूंथ लिजिएं। फिर इसे 15 मिनट के लिए ढक दीजिये। |
2: अब फीलिंग बनाने के लिए: घी को गर्म करके इसमें हींग और जीरा डालें। अब इसे हल्का सा चलाकर अदरक डाले। |
3: फिर जब यह हल्का सा ब्राउन हो जाए तब इसमें धनिया, मटर, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, आमचूर और नमक डालें। |
4: अब इसे नरम होने तक पका लें और फिर ठंडा होने दीजिये। |
5: अब डो को गोलाकार का बेल लिजिएं, फिर इसमें फीलिंग भरकर बंद करके गोलाकार की बॉल्स बना लिजिएं। |
6: अब इन्हें प्रीहीट ओवन में 375 डिग्री पर 45 से 50 मिनट के लिए बेक कर लें। फिर इसके बाद लोअर टेम्पेंचर 350 डिग्री पर, क्रस्टी और ब्राउन होने तक बेक कर लें। |
7: फिर इसे ओवन से बाहर निकालकर घी में डीप करके सर्विंग डिश में निकालकर सर्व कर लें। |
Key Ingredients:सूजी, आटा, नमक, घी, मटर (छिले हुए), दूध, जीरा, घी, अदरक, हींग, गरम मसाला, धनिया पाउडर, नमक, लाल मिर्च पाउडर, घी (इसे गर्म रखें, बाटी को डीप करने के लिए), आमचूर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dal Baati Recipe in Hindi with your friends.