आज हम आपको मसाला फ्रेंच टोस्ट रेसिपी (Masala French Toast Recipe) बता रहे है। यह मसाला फ्रेंच टोस्ट मसालेदार, क्रिस्पी जो खाने में बहुत स्वादिष्ट हैं! इसे आप हरी धनिया-पुदीना की चटनी या केचप के साथ सर्व करके इसका मजा लें।
Masala French Toast Recipe in Hindi
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 2 |
🥣 तैयारी का समय: 15 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 25 मिनट |
मसाला फ्रेंच टोस्ट की सामग्री – Ingredients for Masala French Toast
-
- 2 अंडे
- 1/2 टी स्पून नमक
- 6 टेबल स्पून दूध
- 1/2 काली मिर्च पाउडर
- 1/2 लाल मिर्च पाउडर
- 1 छोटा प्याज , बारीक कटा हुआ
- 1 छोटा टमाटर , बारीक कटा हुआ
- धनिये के पत्ते
- 2-3 हरी मिर्च
- मक्खन (आप तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं)
- चाट मसाला
मसाला फ्रेंच टोस्ट बनाने की विधि
1. सबसे पहले हरा धनिया, हरी मिर्च, टमाटर और प्याज को बारीक काट लें। फिर अच्छी तरह मिलाकर एक तरफ रख दें।
2. अब ब्रेड स्लाइस को तिरछा आधा काट लें। आपको 8 त्रिकोण मिलेंगे। (आप इन्हें आयत, वर्गाकार, छोटा या बड़ा भी बना सकते हैं)
3. फिर एक मिक्सिंग बाउल में अंडे तोड़ लें। अब अंडे फेंटते समय नमक, दूध, काली मिर्च पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
4. अब एक पैन में मीडियम लो हीट पर थोड़ा मक्खन पिघलाएं। फिर दो ब्रेड स्लाइस को अंडे-दूध के मिश्रण में समानांतर रूप से डुबाएं, अब सावधानी से इसे एक बार अपने हाथों से पलट दें।
5. फिर जब दोनों तरफ से कोट हो जाए, तब उन्हें उठाकर गर्म पैन पर रख दें।
6. अब एक बार दोनों तरफ से सिकने के बाद, उन्हें बाहर निकालकर वायर कूलिंग रैक या किचन पेपर टॉवल से कवर प्लेट पर रखें।
7. फिर सभी ब्रेड को एक एक करके डिप करके सेंक लें।
8. अब एक बार जब ये सभी हो तैयार हो जाएँ, तब एक प्लेट पर रखकर इनके ऊपर प्याज-टमाटर मसाला और चाट मसाला छिड़कें। लिजिएं आपका मसाला फ्रेंच टोस्ट तैयार है!
Key Ingredients: अंडे, दूध, नमक, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, टमाटर, प्याज, हरी मिर्च, धनिये के पत्ते, चाट मसाला, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Masala French Toast Recipe in Hindi with your friends.