आज हम आपको कड़ा प्रसाद रेसिपी (Kadha Prasad Recipe) बता रहे है। कड़ा प्रसाद एक पंजाबी डिजर्ट है, गुरूद्वारे में इसे प्रसाद के रूप में दिया जाता है। इसे इसके अलावा अमृत संचार के दौरान भी दिया जाता है। कड़ा प्रसाद एक पारंपरिक हलवा है, इसे गेंहू के आटे से तैयार किया जाता है।
Kadha Prasad Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
कड़ा प्रसाद की सामग्री – Ingredients for Kadha Prasad |
|
1 कप गेंहू का आटा | 1 कप चीनी |
4 कप पानी | 1/2 कप घी |
कड़ा प्रसाद बनाने की विधि |
1: सबसे पहले घी को पिघलाकर इसमें गेंहू का आटा डालें और फिर तेज आंच पर फ्राई कर लें, अगर आटा लगने लगें तो आंच को कम कर दीजिये। |
2: फिर इसी समय एक पैन में पानी के साथ चीनी को पूरी तरह घुलने तक पका लें। |
3: फिर आप जब इस मिश्रण को चला रहे होंगे तो पहले यह मिश्रण थोड़ा पेस्ट जैसे लगेगा और बाद में यह इक्कठा हो जाएगा। |
4: अब जब यह पूरी तरह फ्राई जायेगा तब यह थोड़ा चमकदार दिखाई देगा और पैन में मिश्रण चिपकेगा भी नहीं। |
5: फिर जब चाशनी तैयार हो जाए तब इसे आटे में डालकर मिक्स कर लें और इसे पूरी तरह सूखने दीजिये। |
Key Ingredients:चीनी, गेंहू का आटा, घी, पानी |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kadha Prasad Recipe in Hindi with your friends.