बैंगन की सब्जी तो आपने काफी बार खाई होगी लेकिन क्या आप पता हैं कि इससे बेहद ही टेस्टी चटनी भी बना सकते है। आज हम आपको बैंगन की चटनी रेसिपी (Baingan Ki Chutney Recipe) बता रहे है। बैंगन की चटनी को बनाना काफी आसान है। बैंगन की चटनी को आप चावल या रोटी के साथ भी खा सकते हैं।
Baingan Ki Chutney Recipe in Hindi
पकाने का समय: 35 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बैंगन की चटनी की सामग्री |
|
4 कप (चकोर पीस में कटे) बैंगन | 3 टेबल स्पून कनोला आॅयल |
2 टी स्पून कलौंजी | 2 टी स्पून जीरा |
1/4 कप कढ़ीपत्ता | 1 1/2 कप टमाटर |
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 2 टी स्पून हल्दी |
स्वादानुसार नमक | 3/4 कप चीनी |
1 कप सिरका |
बैंगन की चटनी बनाने की विधि – Baingan Ki Chutney Recipe |
Step 1: सबसे पहले कनोला आॅयल को गर्म करें अब इसमें जीरा और कलौंजी डालें। |
Step 2: फिर जब यह चटकने लगे तो इसमें कढ़ीपते के साथ ही टमाटर भी डाल दीजिएं। फिर इसे एक मिनट के लिए भूनें। |
Step 3: अब हल्दी, लाल मिर्च, चीनी और नमक डालकर चलाएं। |
Step 4: फिर इसमें बैंगन डालकर 3 से 4 मिनट के पका ले। |
Step 5: अब सिरका डालें और आंच धीमी करें। 2-3 मिनट के लिए ढककर पका ले। |
Step 6: अब इसे फिर से चलाएं और मसाले को चेक कीजिए। |
Step 7: अब इसे आंच से हटा लें और ठंडा होने दें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:कनोला आॅयल , बैंगन, जीरा, कलौंजी, टमाटर, कढ़ीपत्ता, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, चीनी, नमक, सिरका |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Baingan Ki Chutney Recipe in Hindi with your friends.