आज हम आपको व्रतवाला चावल ढोकला रेसिपी (Vratwala Chawal Dhokla Recipe) बता रहे है। आप इसमें जीरा, साबुत लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और घी का तड़का दे सकते हैं। पहले ढोकला तैयार करते है, बाद में उसे तड़का देते है, इससे इसका स्वाद बढ़ जाता है।
Vratwala Chawal Dhokla Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
व्रतवाला चावल ढोकला की सामग्री – Ingredients for Vratwala Chawal Dhokla |
|
¾ कप साम्वत के चावल | 1 कप खट्टी दही |
1 टी स्पून अदरक पेस्ट | स्वादानुसार हरी मिर्च का पेस्ट |
1 टी स्पून सेंधा नमक | 2 टी स्पून तेल या घी |
2 साबुत सूखी लाल मिर्च | 6-7 कढ़ी पत्ता |
1 टी स्पून जीरा | नारियल, कद्दूकस |
(गार्निशिंग के लिए) ताज़ा हरा धनिया |
व्रतवाला चावल ढोकला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चावल को एक पैन में रोस्ट कर लिजिएं । आपको ध्यान रहे की चावल भूरे नहीं होने देने हैं। |
2: फिर बैटर तैयार करने के लिए सेंधा नमक, चावल, अदरक का पेस्ट, दही औक मिर्च का पेस्ट मिक्स कर लें। |
3: अब इसे खमीर उठने के लिए पूरी रात के लिए साइड रख दें। |
4: ये सुबह तक फूल जाएगा। अब एक बर्तन में घी लगाकर उसमें बैटर डालें। फिर इसे 20 मिनट के लिए स्टीमर में रखकर छोड़ दीजिये। |
5: फिर जब ये बन जाए, तब इसे टेस्ट कर लें और अंत में ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिये। |
तड़का तैयार करने के लिएः |
1: पहले एक पैन में घी गर्म करके उसमें लाल मिर्च, कढ़ी पत्ता और जीरा डालें। फिर इसे तैयार किए ढोकला के ऊपर डालें। |
2: अब ढोकला को पीस में काटकर ऊपर से हरा धनिया और नारियल से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:खट्टी दही, साम्वत के चावल, हरी मिर्च का पेस्ट, अदरक पेस्ट, तेल या घी, सेंधा नमक, कढ़ी पत्ता, साबुत सूखी लाल मिर्च, नारियल, जीरा, ताज़ा हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Vratwala Chawal Dhokla Recipe in Hindi with your friends.