आज हम आपको मटन डालचा रेसिपी (Mutton Dalcha Recipe) बता रहे है। हैदराबाद में यह एक मटन करी बहुत लोकप्रिय है, इसे मटन, मसालो और चना दाल के साथ तैयार किया जाता है।
Mutton Dalcha Recipe
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 6 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट |
मटन डालचा की सामग्री – Ingredients for Mutton Dalcha |
|
300 ग्राम चना दाल | 250 ग्राम लैंब |
1 इंच का टुकड़ा अदरक, बारीक कटा हुआ | 6 लहसुन कलियां, बारीक कटा हुआ |
2 हरी मिर्च | 1 इंच दालचीनी |
2 हरी इलायची पाउडर | 2 मध्यम आकार के प्याज, काटकर फ्राई की हुई |
1 मीडियम प्याज, बारीक कटा हुआ | 1 नींबू का रस |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर | 3 टेबल स्पून तेल (मूंगफली / जैतून का तेल) |
स्वादानुसार नमक |
मटन डालचा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पानी से दाल को कई बार धोकर कम से कम 30 मिनट के लिए भिगो दीजिये। फिर एक चुटकी शक्कर (पसंद न हो तो इसे छोड़ दें) और एक चुटकी हल्दी डालकर तीन सीटी आने तक पकाएं। फिर ठंडा होने के बाद अलग रख दीजिये। |
2: अब लैंब को साफ करके पानी में न धो लें, ध्यान रहे साफ करने के लिए एक नम तौलिया का उपयोग करना है। अब सूखा लिजिएं। |
3: फिर एक प्रेशर कुकर में तेल गर्म करके कटा हुआ प्याज डालकर भूरा होने तक भूनें, फिर अदरक, हरी मिर्च, लहसुन और उसके बाद मटन डालें। अब मटन को ब्राउन और तेल अलग होने तक लगातार चलाते रहे। अब बचा हुआ हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और मिर्च पाउडर डालकर 1 और 2 मिनट के लिए चलाएं। |
4: अब एक कप पानी या पर्याप्त मात्रा में पानी डालें, जिससे मटन उसमें ढक जाए और प्रेशर कुक में 3 सीटी आने तक पकाएं। |
5: फिर ठंडा होने के बाद तले हुए प्याज़, दाल, दालचीनी, इलायची पाउडर, नींबू का रस और नमक डालकर 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर पकाएं, बीच बीच में इसे हिलाते रहें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:लैंब, चना दाल, लहसुन कलियां, अदरक, दालचीनी, हरी मिर्च, 2 मध्यम आकार के प्याज, काटकर फ्राई की हुई, हरी इलायची पाउडर, नींबू का रस, प्याज, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, तेल (मूंगफली / जैतून का तेल), हल्दी पाउडर, नमक |
Follow our Social Pages for More Non Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Dalcha Recipe in Hindi with your friends.