आज हम आपको मिली जुली सब्जी का अचार रेसिपी (Mili Juli Sabjio Ka Achaar Recipe) बता रहे है। यह रेसिपी वेजीज की अच्छाई के साथ मसालों का एक टेंटलाइजिंग मिश्रण है। यह रेसिपी बनाने में भी मुश्किल नहीं है, इसे देखते ही मुंह में पानी आ जाता है। दोपहर के खाने के यह आपके मीनू के लिए स्वादिष्ट नुस्खा साबित होगा।
Mili Juli Sabjio Ka Achaar Recipe
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 23 घंटे 59 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 39 मिनट |
मिली जुली सब्जी का अचार की सामग्री – Ingredients for Mili Juli Sabjio Ka Achaar |
|
1.5 kg गाजर | 1 kg शलजम |
2.5 kg गोभी | 500 gms प्याज |
100 gms सरसों के बीज | 150 gms साबुत गरम मसाला |
250 gms नमक | 1 kg गुड़ |
1 टेबल स्पून हल्दी | 1 टेबल स्पून देगी मिर्च |
150 ml (मिली.) सिरका | 500 ml (मिली.) सरसों का तेल |
200 gms अदरक-लहसुन का पेस्ट |
मिली जुली सब्जी का अचार बनाने की विधि |
1: सबसे पहले प्याज को पीस कर पेस्ट बना लिजिएं। |
2: फिर सरसों का तेल गर्म करके इसमें कुछ मिनट के लिए गरम मसाला भून लें, फिर प्याज का पेस्ट 2 मिनट के लिए पका लें और अब अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर इसे तेल छोड़ने तक पका लें। |
3: फिर नमक, गुड़ और देगी मिर्च मिलाकर इसे भी तेल छोड़ने तक पकाते रहें। |
4: अब आंच से उतारकर इसे कमरे के तापमान पर आने तक ठंडा कर लें। |
5: फिर अन्य बर्तन में पानी उबालकर नमक डालें। फिर सभी सब्जियां डालकर आंच से तुरंत पानी हटा दीजिये। |
6: अब सब्जियों और पानी को अलग करके एक पूरे दिन के लिए सभी सब्जियों को रख दे जिससे ज्यादा नमी हट सके। |
7: फिर तैयार मिश्रण में सभी सब्जियों को मिला लें। |
8: अब यह सब सिरेमिक कंटेनर में तैयार कर लें। |
9: फिर इस कंटेनर को 5 दिनों के लिए धूप में रख दें। |
10: अब कंटेनर को 5 दिनों के बाद खोलकर एक बार लकड़ी के चम्मच से आचार को मिला लें। |
11: अब आपका अचार तकरीबन तैयार हो गया होगा। इसे आप खाने में इस्तेमाल कर सकते हैं। |
Key Ingredients:शलजम, गाजर, प्याज, गोभी, साबुत गरम मसाला, सरसों के बीज, गुड़, नमक, देगी मिर्च, हल्दी, सरसों का तेल, सिरका, अदरक-लहसुन का पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Vegetables Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mili Juli Sabjio Ka Achaar Recipe in Hindi with your friends.