आज हम आपको दही लहसुनी चिकन टिक्का रेसिपी (Dahi Lasooni Chicken Recipe) बता रहे है। इसमें चिकन के जूसी, स्पाइसी स्वाद को पाने के लिए चिकन को ताज़े दही, हरी मिर्च और लहसुन के साथ मैरीनेट करते है और फिर चारकोल पर ग्रिल करते है।
Dahi Lasooni Chicken Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
दही लहसुनी चिकन टिक्का की सामग्री – Ingredients for Dahi Lasooni Chicken |
|
170 gms चिकन (बोनलेस, क्यूब साइज) | 1 टेबल स्पून चीज, कद्दूकस |
2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टी स्पून हरी मिर्च का पेस्ट |
1/2 टी स्पून क्रीम (ताजा) | 4 टेबल स्पून दही |
1 टी स्पून काजू पेस्ट | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार काला नमक | 1/2 टी स्पून चाट मसाला |
1 टी स्पून मक्खन |
दही लहसुनी चिकन टिक्का बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन को दही में मैरीनेट कर लिजिएं। |
2: फिर मैरिनेशन में अदरक का पेस्ट, कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट और काजू का पेस्ट डालें। |
3: अब थोड़ा कटा हुआ धनिया, गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालें। |
4: इसके साथ ही चाट मसाला, काला नमक, चीज और क्रीम भी डाल दें। |
5: फिर आधे घंटे के लिए मैरिनेशन को अलग रख दें। बढ़िया स्वाद के बेहतर एब्जॉबर्शन के लिए, अगर संभव हो तो इसे रात भर छोड़ दें। |
6: अब मक्खन लगाकर ग्रिल कर लें, बेहतर होगा कि चारकोल तंदूर में 10-15 मिनट के लिए रखें। |
7: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:चीज, चिकन (बोनलेस, क्यूब साइज), अदरक लहसुन का पेस्ट, लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट, हरा धनिया, दही, क्रीम (ताजा), नमक, काजू पेस्ट, चाट मसाला, मक्खन, काला नमक |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dahi Lasooni Chicken Recipe in Hindi with your friends.