Mayonnaise Sauce Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Snacks Recipes

मेयोनीज सॉस रेसिपी – Mayonnaise Sauce Recipe in Hindi

आज हम आपको मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) रेसिपी (Mayonnaise Sauce Recipe) बता रहे है। क्रीमी और सफेद मेयोनीज़ सॉस को बनाना काफी आसान है। कुछ लोग मेयोनीज को मेयो भी बोलते हैं, मेयो मुख्य रूप से एक गाढ़ी क्रीम होती है जिसका इस्तेमाल सैलेड में ड्रेसिंग के लिए करते है। इतना ही नहीं मेयोनीज को स्नैक्स मोमोज़ के साथ डिप के तौर पर भी सर्व करते है।

Mayonnaise Sauce Recipe – Indian Recipes

पकाने का समय: 15 मिनट

कितने लोगों के लिए: 3

तैयारी का समय: 05 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 20 मिनट

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) की सामग्री

1 अंडा 2 टेबल स्पून सिरका
1/2 टी स्पून नमक 1/8 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर
1/2 टी स्पून सरसों का पाउडर या सरसों का तेल 1/2 टी स्पून चीनी
1 कप मैदा

मेयोनीज सॉस (ब्लेंडर) बनाने की वि​धि – Mayonnaise Sauce Recipe

Step 1: सबसे पहले एक अंडे को जार में तोड़कर ब्लेंड कर लिजिएं।
Step 2: फिर इसमें नमक, सिरका, कालीमिर्च सरसों या सरसों का तेल मिलाएं।
Step 3: अब ब्लेंडर को तेज स्पीड में चलाएं और फिर इसे तुरंत खोलकर थोड़ा सा तेल डालें और फिर ब्लेंड कर लें, जैसा घोल आपको चाहिए।
Step 4: अब यह आपको गाढ़ी क्रीम की तरह दिखाई देने लगेगा।
Step 5: अब जैसे ही यह गाढ़ी हो जाएगी, तो ब्लेंडर को स्वीच आॅफ कर दीजिये, आपकी मेयोनीज तैयार है।
Step 6: यह रेसिपी एक कप मेयोनीज बनाने के लिए है।
Step 7: नोट: अगर यह आपको गाढ़ा लगे तो इसमें आप एक अंडा और तोड़कर डाल दीजिये। फिर इसे तुरंत ब्लेंड कर लें।

Key Ingredients:

सिरका, अंडा, कालीमिर्च पाउडर, नमक, चीनी, सरसों का पाउडर या सरसों का तेल, मैदा

Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Mayonnaise Sauce Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *