Mango ice cream Recipe
Dinner Recipes Ice Cream Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

मैंगो आइसक्रीम रेसिपी – Mango ice cream Recipe

आज हम आपको मैंगो आइसक्रीम रेसिपी (Mango ice cream Recipe) बता रहे है। गर्मियों में आम काफी खाया जाता है और इससे काफी डिश भी बनाई जाती है। आम एक ऐसा फल भी जिससे काफी सारे स्वादिष्ट व्यंजन बनाएं जा सकते हैं। आज हम आम से घर पर बनाई जाने वाली स्वादिष्ट आइसक्रीम की रेसिपी बता रहे हैं। जो बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी पसंद आएगी।

 Mango ice cream Recipe – Sweet Recipes

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 55 मिनट

मैंगो आइसक्रीम की सामग्री

1 कप दूध 3 कप क्रीम
1 कप आम , प्यूरी 1 कप आम , टुकड़ों में कटा हुआ
1 टेबल स्पून कस्टर्ड पाउडर 1 टेबल स्पून वनीला
1 कप चीनी

मैंगो आइसक्रीम बनाने की वि​धि – Mango ice cream Recipe in Hindi

Step 1: सबसे पहले कस्टर्ड को एक चौथाई कप दूध में मिलाकर एक तरफ रख दीजिये।
Step 2: अब बाकी बचे हुए दूध और चीनी को एक साथ गर्म करके चीनी को पूरी तरह घुलने दे और इसमें उबाल आने दीजिये।
Step 3: फिर जब इसमें उबाल आने लगे तो इसमें कस्टर्ड मिश्रण डालकर दोबारा उबाल आने दीजिये, अब धीमी आंच पर एक मिनट पकाकर आंच बंद कर दें और इसे ठंडा होने दीजिये।
Step 4: अब इसमें मैंगो प्यूरी, टुकड़े, क्रीम और वनीला डालकर अच्छे से मिलाकर टाइट ढक्कन वाले कन्टेनर में डालें।
Step 5: अब पूरी तरह सेट होने के लिए फ्रिज में रखें, फिर इसे बाहर निकाले और हैंड बीटर की मदद से फेंटे और वापस फ्रिजर में रख दीजिये।
Step 6: ध्यान रहे ढक्कन ​टाइट से बंद किया हुआ होना चाहिए, बर्फ की परत न आने दे। फिर एक बार फिर से फेंटकर वापस फ्रिजर में सेट होने के लिए लगा दीजिये।
Step 7: वैकल्पिक रूप से आइसक्रीम को आप आइसक्रीम मशीन में भी जमा सकते हैं।

Key Ingredients:

क्रीम, दूध, कस्टर्ड पाउडर, आम, चीनी, वनीला

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Mango ice cream Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *