आज हम आपको अचारी भिंडी रेसिपी (Achari Bhindi Recipe) बता रहे है। काफी लोगों की भिंडी फेवरेट सब्जी है। इसकी खास बात यह है कि यह जल्दी बन जाती है। लेकिन इस रेसिपी में भिंडी की सब्जी को अचार का स्वाद दिया गया है। इस डिश को आप परांठे या प्लेन रोटी के साथ खा सकते हैं।
Achari Bhindi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
अचारी भिंडी की सामग्री – Ingredients for Achari Bhindi |
|
250 gms भिंडी | 2 टी स्पून सरसों के दाने |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून कलौंजी |
1 टी स्पून सौंफ | 10 लाल मिर्च |
एक चुटकी हींग | स्वादानुसार नमक |
1/4 कप टमाटर प्यूरी | 1/4 कप सरसों के तेल |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर |
अचारी भिंडी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले भिंडी को पोंछ लिजिएं और फिर ऊपर से इसे काट लिजिएं। |
Step 2: अब दो बड़े चम्मच तेल गर्म करके उसमे भिंडी को डालकर फ्राई कर लें। फिर इसे एक तरफ रख लिजिएं। |
Step 3: अब एक बड़ा चम्मच तेल डालकर कलौंजी, सरसों के दाने, लाल मिर्च और सौंफ को रोस्ट कर लिजिएं और फिर बाद में इसे पीस लिजिएं। |
Step 4: अब बाकी बचे तेल को गर्म करके इसमें हल्दी, भिंडी और जीरा डालें। |
Step 5: फिर इसमें स्वादानुसार नमक और पीसा हुआ मसाला डालें। |
Step 6: अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर अच्छे से मिला लें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:सरसों के दाने , भिंडी, कलौंजी, जीरा, लाल मिर्च, सौंफ, नमक, हींग, सरसों के तेल, टमाटर प्यूरी, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Achari Bhindi Recipe in Hindi with your friends.