Almond and Cranberry Poha Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Veg Recipes

Almond and Cranberry Poha Recipe – बादाम और क्रेनबेरी पोहा रेसिपी – Easy Recipes

आज हम आपको बादाम और क्रेनबेरी पोहा रेसिपी (Almond and Cranberry Poha Recipe) बता रहे है। सुबह के नाश्ते के लिए पोहा एक अच्छा आॅप्शन है। पोहा हेल्दी होने के साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं। क्रेनबेरी और बादाम के फ्लेवर से फुल यह पोहा बहुत दिलचस्प है। इस रेसिपी की खास बात यह कि जीरो कोलेस्ट्रॉल होने के साथ कैल्शियम और प्रोटीन वैल्यू काफी मात्रा में है।

Almond and Cranberry Poha Recipe in Hindi

पकाने का समय: 50 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट

बादाम और क्रेनबेरी पोहा की सामग्री – Ingredients for Almond and Cranberry Poha

200 gms बादाम फ्लेक्स 450 ग्राम प्याज
200 ग्राम पोहा 100 ग्राम क्रेनबेरी
15 ग्राम नमक 20 ml (मिली.) तेल
15 ग्राम कढ़ीपत्ता 5 ग्राम हरी मिर्च
100 ग्राम ताजा नारियल

बादाम और क्रेनबेरी पोहा बनाने की वि​धि – Almond and Cranberry Poha Recipe

Step 1: सबसे पहले पोहे को ठंडे पानी में भिगोकर छान लें और फिर एक तरफ रख दीजिएं। अब 3/4 बादाम फ्लेक्स को पानी में भिगो दीजिएं और फिर बाकी बचे बादाम को भून लिजिएं।
Step 2: अब ए​क पैन में तेल गर्म करके इसमें कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, कटी हुई हरी मिर्च डालकर भून लें।
Step 3: फिर इसमें भिगा हुआ पोहा और बादाम डाले, अब इसके बाद सी​जनिंग डालें।
Step 4: अब इसमें क्रेनबेरी डालें, फिर इसके बाद कद्दूकस किया हुआ नारियल और कटा हुआ हरा धनिया डालें।
Step 5: अब पोहे में अब भूनें हुए बादाम मिक्स करें।
Step 6: अंत में हरे धनिए से गार्निंश करके सर्व कीजिएं।

Key Ingredients:

प्याज, बादाम फ्लेक्स, क्रेनबेरी, पोहा, तेल, नमक, हरी मिर्च, कढ़ीपत्ता, ताजा नारियल

Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Almond and Cranberry Poha Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *