आज हम आपको सेब और बादाम का शोरबा रेसिपी (Seb aur Badaam Ka Shorba Recipe) बता रहे है। यह डिनर पार्टी के लिए शानदार रेसिपी है। सेब और बादाम का शोरबा हर्ब और मसालों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन हैं, बादाम और सब्जियों का स्टॉक इसके स्वाद हो और भी बढ़ा देते हैं। थोड़ी सी शहद की मिठास के साथ उस पर डली हुई क्रीम इसे सर्दियों के लिए परफेक्ट डिनर रेसिपी बनाती है।
Seb aur Badaam Ka Shorba Recipe
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
सेब और बादाम का शोरबा की सामग्री – Ingredients for Seb aur Badaam Ka Shorba |
|
150 बादाम, छिला हुआ | 20 अदरक |
5 सफेद मिर्च | 2 टी स्पून जीरा |
टॉपिंग के लिए क्रीम | 10 रिफाइन्ड तेल |
5 सौंफ | 5 शाही जीरा |
2 दालचीनी | स्वादानुसार नमक |
200 वेजिटेबल स्टॉक |
सेब और बादाम का शोरबा बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले बादाम को ब्लांच करके इसकी प्यूरी बनाकर एक तरफ रख दीजिएं। |
Step 2: अब एक पैन में थोड़ा सा तेल गर्म करके इसमें हरे सेब और अदरक के साथ थोड़ा सा पानी डालकर उबाल लिजिएं। |
Step 3: अब इसे ठंडा करके इसकी प्यूरी बना लिजिएं। |
Step 4: अब एक दूसरे पैन में थोड़ा से तेल डालकर इसमें सौंफ, दालचीनी और शाहीजीरा डालकर भून लें। |
Step 5: अब इसमें बादाम प्यूरी डालकर कुछ देर पका लें फिर इसके बाद इसमें सेब की प्यूरी डालें। |
Step 6: अब इसके बाद इसमें वेजिटेबल स्टॉक डालकर 20 मिनट के लिए पका लें, फिर इसमें मिर्च, जीरा पाउडर और शहद डालें। |
Step 7: अब सीजनिंग चेक करें। |
Step 8: अंत में इस पर क्रीम और बादाम फ्लेक्स डालें। |
Key Ingredients:अदरक, बादाम, जीरा, सफेद मिर्च, रिफाइन्ड तेल, क्रीम, शाही जीरा, सौंफ, नमक, दालचीनी, वेजिटेबल स्टॉक |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Seb aur Badaam Ka Shorba Recipe in Hindi with your friends.