आज हम आपको थाई स्टाइल चिकन टिक्का रेसिपी (Thai Style Chicken Tikka Recipe) बता रहे है। यह थाई स्टाइल में बनाया गया एक फलेवरफुल स्वादिष्ट चिकन टिक्का रेसिपी है। उत्तर भारत में चिकन टिक्का एक पॉपुलर स्नैक जिसे हर उम्र के लोगों पसंद करते है। इस डिश में थाई अदरक, लेमन ग्रास और रेड करी पेस्ट का स्वाद मिलेगा। आपकी डिनर पार्टी के लिए यह डिश एक बढ़िया ऐपटाइज़र साबित होगा।
Thai Style Chicken Tikka Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
थाई स्टाइल चिकन टिक्का की सामग्री – Ingredients for Thai Style Chicken Tikka |
|
250 gms चिकन थाईज़ | 7 ग्राम थाई अदरक |
3 लेमन लीव्ज़ | 5 ग्राम लेमनग्रास |
130 ग्राम कोकोनट मिल्क पाउडर | 100 ml (मिली.) रिफाइंड तेल |
12 ग्राम रेड करी पेस्ट | 20 ग्राम पीनट बटर |
3 ग्राम बैज़ल के पत्ते, तला हुआ | 25 ग्राम लोट्स स्टेम |
15 ग्राम येलो बटर | 1 ग्राम चाट मसाला |
थाई स्टाइल चिकन टिक्का बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चिकन को मैरीनेट करने के लिए एक बाउल में लेमनग्रास के पत्ते, थाई अदरक, रेड करी पेस्ट और मक्खन को एक बाउल में निकाल लिजिएं। फिर चिकन के पीस को इस मिश्रण में डालकर मिक्स करके फ्रिज में 2 से 3 घंटे के लिए रख दीजिये। |
2: फिर चिकन को एक बार फिर से चिकन को मैरीनेट करने के लिए, पहले मक्खन, थाई करी पेस्ट, लेमनग्रास, लेमन लीव्ज़ और थाई अदरक डालें। अब चिकन को फ्रिज में से निकालकर इस मिश्रण में डालकर दोबारा से 2 से 3 घंटे के लिए मैरीनेट होने के लिए फ्रिज में रख दीजिये। |
3: अब चिकन को निकालकर इसे पूरी तरह से पकने तक ग्रिल कर लें। |
4: फिर पीनट बटर सॉस के लिए एक बाउल में कोकोनट मिल्क पाउडर, 1/4 कप गर्म पानी और पीनट बटर डालकर स्मूद होने तक मिक्स कर लें। |
5: फिर चिकन को पीनट बटर सॉस के साथ प्लेट में रककर इसे लोटस स्टेम से गार्निश कर लें। इसमें अब इसी के साथ चाट मसाला और फ्राइड बैज़ल के पत्ते भी डालें और सर्व करें। |
Key Ingredients:थाई अदरक, चिकन थाईज़, लेमनग्रास, लेमन लीव्ज़, रिफाइंड तेल, कोकोनट मिल्क पाउडर, पीनट बटर, रेड करी पेस्ट, लोट्स स्टेम, बैज़ल के पत्ते, चाट मसाला, येलो बटर |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Thai Style Chicken Tikka Recipe in Hindi with your friends.