आज हम आपको पापड़ी की चाट रेसिपी (Papdi ki Chaat Recipe) बता रहे है। आपने कई बार बाजार की बनी चटनी का मजा तो लिया होगा लेकिन एक बार अपनी हाथ से बनाई गई पापड़ी चाट का मजा लें। किसी के भी मुंह में चटनी, चाट मसाले और मीठी दही से बनी चाट को देखकर पानी आ जाएगा। पुरानी दिल्ली की यह प्रसिद्ध रेसिपी है। उत्तर भारत के स्ट्रीट फूड में से पापड़ी चाट एक है। आप इसे घर पर सिर्फ केवल सिम्पल सी सामग्री से भी बना सकते हैं।
Papdi ki Chaat Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
पापड़ी की चाट की सामग्री – Ingredients for Papdi Ki Chaat |
|
पापड़ी के लिए: | |
200 ग्राम मैदा | 40 ग्राम तेल |
स्वादानुसार नमक | 1 टेबल स्पून अजवाइन |
डीप फ्राई करने के लिए तेल | |
खट्टी चटनी के लिए: | |
1 कप हरा धनिया | 1/4 कप पुदीना |
1 हरी मिर्च | 20 ग्राम अदरक |
1/2 टी स्पून काला नमक | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून गरम मसाला (बड़ी इलाइची, जावित्री, जायफल, जीरा, लौंग) | 1 नींबू का रस |
मीठी चटनी के लिए: | |
200 ग्राम इमली का गुदा | 800 ग्राम चीनी |
3 टी स्पून कचरी पाउडर | 1/2 टी स्पून सौंठ पाउडर |
1 टी स्पून देगी मिर्च | 1/2 टी स्पून काला नमक |
1/2 टी स्पून गरम मसाला (बड़ी इलाइची, जावित्री, जायफल, जीरा, लौंग) | |
दही के लिए: | |
2 कप दही | 2 टेबल स्पून चीनी पाउडर |
चाट मसाले के लिए: | |
2 टी स्पून पीली मिर्च | 1 टी स्पून काली मिर्च |
2 टी स्पून जीरा पाउडर | 2 टी स्पून गरम मसाला |
गार्निशिंग के लिए | |
अनार के दाने | सेव |
पापड़ी की चाट बनाने की विधि |
पापड़ी बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में नमक, अजवाइन और मैदा डालकर मिक्स कर लें। |
Step 2: फिर इसमें तेल डालें, आटे में तेल डालकर केनेड तैयार कर लिजिएं। |
Step 3: अब इस डो से छोटी-छोटी लोइयां बनाकर इन्हें चपाती की तरह बेल लिजिएं। ध्यान रहे इनका साइज़ 4 से 5 सेमी. हो। |
Step 4: फिर इन पापड़ी को गोल्डन ब्राउन होने तक धीमी आंच पर डीप फ्राई कर लें। |
मीठी चटनी बनाने के लिए: |
Step 1: पहले इमली के गुदे को 25 से 30 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये। फिर अपने हाथ से निचोड़कर सारा पल्प निकालकर बाकी बचें गुदे को फेंक दीजिये। |
Step 2: फिर पैन में इमली के पानी और चीनी को डालें। फिर इसे धीमी आंच पर चीनी पूरी तरह घुलने तक पका लें। फिर इसे ठंडा होने दीजिये। |
Step 3: फिर एक बार यह ठंडा हो जाए तब इसमें सौंठ पाउडर, कचरी पाउडर, नमक, देगी मिर्च, गरम मसाला और काला नमक डालें। |
Step 4: लिजिएं आपकी मीठी चटनी तैयार है। |
दही तैयार करने के लिए: |
Step 1: पहले दही में चीनी पीसी हुई चीनी डाले और फेंटकर इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दीजिये। |
प्लेट में लगाएं: |
Step 1: पहले एक प्लेट में भल्ले रखकर इन्हें बीच में से थोड़ा तोड़ दीजिये। |
Step 2: फिर इस पर खट्टी चटनी, मीठी दही और मीठी चटनी डालें। |
Step 3: फिर इसे अनार के दानों और सेव से गार्निश कीजिए। |
Step 4: अब इस पर चाट मसाला छिड़के। |
Step 5: अंत में अब इसे सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:तेल, मैदा, अजवाइन, नमक, हरा धनिया, तेल, हरी मिर्च, पुदीना, काला नमक, अदरक, गरम मसाला (बड़ी इलाइची, जावित्री, जायफल, जीरा, लौंग), नमक, इमली का गुदा, नींबू का रस, कचरी पाउडर, चीनी, देगी मिर्च, सौंठ पाउडर, चीनी पाउडर, दही, काली मिर्च, पीली मिर्च, गरम मसाला, जीरा पाउडर, सेव, अनार के दाने |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Papdi ki Chaat Recipe in Hindi with your friends.