आज हम आपको पालक की भुर्जी रेसिपी (Palak Bhurji Recipe) बता रहे है। यह काफी ताज़ी और लाइट पालक की रेसिपी है जिस पर सीजनिंग और थोड़ा क्रशड पनीर डाला जाता है। इसे बनाना बहुत आसान है। इसको आप परांठे या रोटी के साथ सर्व कर सकते हैं। आप इस डिश को साबुत लाल मिर्च और क्रीम से गार्निश कर सकते हैं।
Palak Bhurji Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 45 मिनट |
पालक की भुर्जी की सामग्री – Ingredients for Palak Bhurji |
|
एक बंच पालक | तेल |
4 टी स्पून लहसुन का पेस्ट | 1 टेबल स्पून देसी घी |
2 टी स्पून अदरक पेस्ट | 2-3 टमाटर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून जीरा पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
3 बड़ा बटर क्यूबस | 2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 4-5 हरी मिर्च |
हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | अदरक का पीस, कटा हुआ |
पालक की भुर्जी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले पालक को काट लिजिएं। फिर एक पैन में तेल गर्म करके इसमें पालक, नमक और लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ देर पका लें। |
Step 2: फिर एक पैन में देसी घी गर्म करके अदरक का पेस्ट, लहसुन का पेस्ट, डालकर भून लें। फिर एक बार जब लहसुन ब्राउन हो जाए तब इसमें जीरा पाउडर, धनिया पाउडर और टमाटर डालें। इसे थोड़ी देर पकाएं। |
Step 3: अब एक पैन में मक्खन गर्म करके इसमें कटा हुआ प्याज डालकर भून लें। फिर इसमें टमाटर पेस्ट, पालक, लाल मिर्च पाउडर, नमक, हरी मिर्च, हरा धनिया और पनीर डालें। |
Step 4: अब पालक भुर्जी को थोड़ी देर पका लें। अंत में बारीक कटी हुई अदरक से इसे गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, पालक, देसी घी, लहसुन का पेस्ट, टमाटर, अदरक पेस्ट, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, प्याज, बटर क्यूबस, हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, अदरक का पीस, हरा धनिया |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Palak Bhurji Recipe in Hindi with your friends.