आज हम आपको अचारी बैंगन रेसिपी (Achaari Baingan Recipe) बता रहे है। इसमें छोटे बैंगन को लम्बाई में काट कर इन्हें डीप फ्राई करके इसमें टैंगी मसाला भर कर भूना जाता है। आप बैंगन की इस डिश को लंच में अपनी फैमिली के साथ परांठे के साथ सर्व करके एंजॉय कर सकते हैं।
Achaari Baingan Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
अचारी बैंगन की सामग्री – Ingredients for Achaari Baingan |
|
(छोटे बैंगन लम्बाई में कटे हुए), इसे हल्का सा नमक और हल्दी पाउडर डालें। 8 छोटे बैंगन | (डीप फ्राई करने के लिए) तेल |
मसाले के लिए: | |
2 टेबल स्पून साबुत धनिया (ड्राई रोस्ट) | 1 टेबल स्पून सौंफ (ड्राई रोस्ट) |
1 टी स्पून जीरा (ड्राई रोस्ट) | 1 1/2 टी स्पून मेथी दाना |
2 टी स्पून सफेद सरसों के दाने | 1/2 टी स्पून कलौंजी |
1 टी स्पून अजवाइन | 4 टी स्पून आमचूर |
1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
बैंगन को भूनने के लिए: | |
5 टेबल स्पून सरसों का तेल | 2 तेजपत्ता |
3-4 लौंग | 1 टी स्पून हींग (2 बड़े चम्मच पानी में भीगी हुई) |
स्वादानुसार नमक |
अचारी बैंगन बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बैंगन को लम्बाई में काट लिजिएं किन्तु ध्यान रहे इसे डंठल से अलग न करें। अब इसे हल्का सा दबाकर इसके अंदर हल्दी और नमक लगाकर इसे डीप फ्राई कर लें। |
2: अब एक पैन में सौंफ, जीरा और साबुत धनिया को ड्राई रोस्ट कर लें। फिर इनको अन्य मसाले डालकर पीस लिजिएं। |
3: अब मसाले के साथ बैंगन को डीप फ्राई करके एक तरफ रख दीजिये। |
4: फिर एक कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करके लौंग, हींग का पाउडर और तेजपत्ता डालें। |
5: फिर इसके बाद स्टफड बैंगन डालकर भून लें। |
6: अब इसे अपने स्वादानुसार नमक डालकर भून लें और अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:तेल, 8 छोटे बैंगन, सौंफ (ड्राई रोस्ट), साबुत धनिया (ड्राई रोस्ट), मेथी दाना, जीरा (ड्राई रोस्ट), कलौंजी, सफेद सरसों के दाने, आमचूर, अजवाइन, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, तेजपत्ता, सरसों का तेल, हींग (2 बड़े चम्मच पानी में भीगी हुई), लौंग, नमक |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Achaari Baingan Recipe in Hindi with your friends.