आज हम आपको पोटैटो स्किन चिप्स रेसिपी (Potato Skin Chips Recipe) बता रहे है। हम अपने दैनिक खाना पकाने में आलू का उपयोग करते रहते हैं लेकिन आमतौर पर छीलने के बाद इसकी स्किन यानि छीलके को फेंक देते हैं। लेकिन आज जो रेसिपी हम आपको बता रहे है इसमें आप आलू के छिलके का उपयोग कर सकते हैं और इससे बनने वाले तीखे और कुरकुरे चिप्स का मला ले भी सकते हैं। यह आसान रेसिपी सभी को पसंद आएगी।
Potato Skin Chips Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
पोटैटो स्किन चिप्स की सामग्री – Ingredients for Potato Skin Chips |
|
बचे हुए आलू के छिलके | 2 टेबल स्पून जैतून का तेल |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1 टी स्पून काली मिर्च |
1 टी स्पून पेरी पेरी मसाला | ओरिगैनो |
स्वादानुसार नमक |
पोटैटो स्किन चिप्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आलू के छिलके को इकट्ठा करके साफ करके इन पर थोड़ा सा जैतून का तेल छिड़कें और फिर ओवन में कुरकुरे और सुनहरे भूरे रंग के होने तक बेक कर लें। |
2: फिर एक बाउल में लाल मिर्च पाउडर, नमक, ओरिगैनो, काली मिर्च, पेरी-पेरी सीज़निंग डालें और मिलाकर मसाला मिश्रण तैयार कर लें। |
3: फिर इस मिश्रण में पके हुए आलू के छिलके डालकर मिक्स करें। |
Key Ingredients:जैतून का तेल, बचे हुए आलू के छिलके, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, ओरिगैनो, नमक, पेरी पेरी मसाला |
Follow our Social Pages for More Snacks Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Potato Skin Chips Recipe in Hindi with your friends.