आज हम आपको जायफली आलू रेसिपी (Jaiphali Aloo Recipe) बता रहे है। राजस्थान की किचन से यह स्वादिष्ट डिश सीधा निकल कर आई है। इसमें आलूओं को हरा धनिया, हल्के जायफल, जीरे और सौंफ के साथ पकाया जाता है। आप इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं।
Jaiphali Aloo Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
जायफली आलू की सामग्री – Ingredients for Jaiphali Aloo |
|
2 मीडियम आलू | |
मसाला बनाने के लिए: | |
1 1/2 टेबल स्पून देसी घी | 1/2 टी स्पून जीरा |
2 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ | 4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून सफेद मिर्च | 1 टी स्पून जायफल पाउडर |
1/2 टी स्पून धनिया पाउडर | 1/2 टी स्पून नींबू का रस |
जायफली आलू बनाने की विधि |
1: सबसे पहले आलुओं को काट लिजिएं। |
2: फिर आलुओं को 5 मिनट के लिए पानी में भिगो दीजिये। |
3: अब आलुओं को पानी में उबाल लें। |
4: फिर एक बार जब पानी में उबाल आ जाए तब इसमें आप आलू डालकर पूरी तरह पकने तक पका लें। |
5: आप इस बात का ध्यान रखें की आलू ज्यादा न हो जाए जिससे की आलू टूट जाए। |
6: अब जब यह पक जाएं तब इनका पानी निकाल लिजिएं। |
7: अब एक पैन में देसी घी डालकर मसालें पका लें। आप इस बात का भी ख्याल रखें की मसालें ज्यादा न पक जाए। |
8: फिर इसमें आलू डालें। |
9: अब इसमें एक चुटकी नमक डालें। |
10: फिर इसके बाद इसमें जायफल, धनिया पाउडर और सफेद मिर्च डालें। |
11: अब सब्जी को जल्दी से चलाएं। |
12: अब नींबू का रस और हरा धनिया डालें। |
13: अंत में अच्छे से मिलाकर गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:देसी घी, आलू, अदरक, जीरा, सफेद मिर्च, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, जायफल पाउडर, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jaiphali Aloo Recipe in Hindi with your friends.