आज हम आपको मशरूम कोफ्ता इन टोमैटो ग्रेवी रेसिपी (Mushroom Kofta in Tomato Gravy Recipe) बता रहे है। मशरूम कोफ्ता पनीर और पालक की स्टफिंग मशरूम के साथ मिलाकर फ्राई किए जाते हैं। काजू और टमाटर के पेस्ट से ग्रेवी तैयार की जाती है। मशरूम कोफ्ता एक स्वादिस्ट डिश है आप जिसे डिनर पार्टी के लिए भी बना सकते हैं। आप इस डिश को स्टीम्ड राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Mushroom Kofta in Tomato Gravy Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट |
मशरूम कोफ्ता इन टोमैटो ग्रेवी की सामग्री – Ingredients for Mushroom Kofta in Tomato Gravy |
|
पालक, बारीक कटा हुआ | लहसुन, बारीक कटा हुआ |
1 कप पनीर | 6-7 बड़ा टमाटर |
3-4 दालचीनी स्टिक | 2 टी स्पून लहसुन का पेस्ट |
2 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 3-4 हरी मिर्च |
1 टी स्पून काली मिर्च | 1 कप काजू |
1/2 टेबल स्पून आटा | 1 टी स्पून कॉर्न फ्लोर |
1 टी स्पून जीरा पाउडर | एक चुटकी दालचीनी पाउडर |
1/2 कप क्रीम | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
2 टेबल स्पून देसी घी | |
फीलिंग बनाने के लिए: | |
2 टी स्पून अदरक का पेस्ट | 1 कप सफेद बटन मशरूम |
8-10 हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ | 1 नींबू का रस |
2 टी स्पून शहद | कुकिंग आयल |
नमक | पानी |
मशरूम कोफ्ता इन टोमैटो ग्रेवी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले पालक के पत्तों को धोकर काट लिजिएं। फिर एक पैन में तेल डालकर इसमें पालक, नमक और लहसुन डालें। |
Step 2: फिर इसमें कॉर्न फ्लोर, पनीर, नमक और आटा डालें। फिर इसे पालक के साथ मिक्स करके एक डो तैयार कर लिजिएं। इससे कोफ्ते बना लें। |
फीलिंग के लिए: |
Step 1: पहले एक पैन में तेल गर्म करके इसमें हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, नमक और मशरूम डालकर भून लें और फिर आंच से हटा लिजिएं। |
Step 2: अब इसमें शहद और नींबू का रस डालकर मिक्स कर लें। |
Step 3: फिर फीलिंग को कोफ्तों में भरकर इसे बंद कर लें और फ्राई कर लें। |
टोमैटो ग्रेवी के लिए: |
Step 1: पहले हरी मिर्च और टमाटर को चार हिस्सों में काट लिजिएं। |
Step 2: अब एक पैन में देसी घी गर्म करके इसमें लहसुन पेस्ट, दालचीनी, कालीमिर्च, अदरक पेस्ट, नमक और टमाटर डालकर भून लें। |
Step 3: फिर इसमें पानी डालकर धीमी आंच कर दीजिये। फिर जब प्यूरी पूरी तरह से पक जाए तब इसे ठंडा होने दीजिये और इसमें रस डालें। |
Step 4: अब एक पैन में तेल गर्म करके काजू को फ्राई कर लें। फिर इन्हें ठंडे पानी में मिक्स करके पीसकर एक पेस्ट बना लिजिएं। |
Step 5: अब देसी घी गर्म करके अदरक और लहसुन का पेस्ट डालें। फिर जब लहसुन ब्राउन होने लगे तब इसे काजू पेस्ट, जीरा पाउडर और टमाटर प्यूरी डालें। |
Step 6: अब इसे चलाएं और इसे फिर धीमी आंच पर छोड़ दीजिये। |
Step 7: फिर इसमें लाल मिर्च पाउडर और दालचीनी पाउडर डालें। अब इसे चलाएं और इसमें कोफ्ते डालें। |
Step 8: इसे आप कुछ देर पकाएं और अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:लहसुन, पालक, टमाटर, पनीर, लहसुन का पेस्ट, दालचीनी स्टिक, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, काजू, काली मिर्च, कॉर्न फ्लोर, आटा, दालचीनी पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, क्रीम, अदरक का पेस्ट, देसी घी, हरी मिर्च, पानी, सफेद बटन मशरूम, शहद, नींबू का रस, नमक, कुकिंग आयल |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Mushroom Kofta in Tomato Gravy Recipe in Hindi with your friends.