आज हम आपको वेजिटेबल सीख कबाब रेसिपी (Vegetable Seekh Kabab Recipe) बता रहे है। अंजीर, सब्जियों और बादाम से बने यह कबाब सभी के फेवरेट होते हैं। आप वेजिटेबल सीख कबाब ऐपटाइजर के रूप में डिनर पार्टी में सर्व कर सकते हैं। आप इसे पुदीने की चटर्नी के साथ सर्व करें। आपके गेस्ट वेजिटेबल सीख कबाब एक बार खाने के बाद इन्हें दोबारा खाना चाहेंगे।
Vegetable Seekh Kabab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
वेजिटेबल सीख कबाब की सामग्री – Ingredients for Vegetable Seekh Kabab |
|
1 टेबल स्पून घी | 1 टी स्पून जीरा |
1 1/2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 टेबल स्पून अदरक, टुकड़ों में कटा हुआ |
2 बड़ा गाजर, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप बीन्स, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप आलू, कद्दूकस | 1/2 टी स्पून काली मिर्च |
5-6 बादाम (क्रशड) | 1/2 कप खोया |
एक मुट्ठी पनीर , कद्दूकस | 2 अंजीर, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 कप बेसन | जरूरत के मुताबिक नमक |
वेजिटेबल सीख कबाब बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक पैन में देसी घी गर्म करे। |
Step 2: फिर इसमें लहसुन, जीरा और अदरक डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें। |
Step 3: अब इसमें बीन्स, गाजर, कालीमिर्च, नमक और आलू डालें। |
Step 4: अब इसे कुछ देर पकाएं। फिर इसके बाद इसमें खोया, बादाम, अंजीर और चीज़ डालें। |
Step 5: फिर इसमें भुना हुआ बेसन डालकर एक मिश्रण तैयार कर लिजिएं। |
Step 6: फिर इस मिश्रण को सीख पर लगाकर तंदूर में लगा दें और फिर इन्हें रोस्ट होने दीजियें। |
Step 7: फिर जब यह पूरी तरह पक जाएं तब पुदीने की चटनी और टोमैटो कैचअप के साथ सर्व कर सकते हैं। |
Key Ingredients:जीरा, घी, अदरक, लहसुन, बीन्स, गाजर, काली मिर्च, आलू, खोया, बादाम (क्रशड), अंजीर, पनीर, नमक,बेसन |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Seekh Kabab Recipe in Hindi with your friends.