आज हम आपको आमंड एंड सेसमी पिन्नी रेसिपी (Almond and Sesame Pinni Recipe) बता रहे है। यह काफी स्वादिष्ट स्नैक है। तिल और बादाम से बनने वाली यह पिन्नी फटाफट बन जाती है। आप इसे मेहमानों को डिजर्ट के रूप में भी सर्व कर सकते हैं।
Almond and Sesame Pinni Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
आमंड एंड सेसमी पिन्नी की सामग्री – Ingredients for Almond & Sesame Pinni |
|
2 कप गेंहू का आटा | 2 1/2 टेबल स्पून सूजी |
1/4 कप बादाम सिल्वर, रोस्टेड | 1/4 कप सफेद तिल पाउडर |
3/4 कप देसी घी | 1 1/2 टेबल स्पून बेसन |
1 कप चीनी | 1/2 कप पानी |
1/2 टी स्पून हरी इलाइची पाउडर | 1 टेबल स्पून सफेद तिल, रोस्टेड |
3 टेबल स्पून साबुत बादाम , रोस्टेड |
आमंड एंड सेसमी पिन्नी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन को गर्म करके इसमें गेंहू का आटा सूजी और डालकर इस मिश्रण को गोल्डन ब्राउन होने तक रोस्ट कर लें। |
2: फिर एक पैन में पानी के साथ चीनी को मिक्स करके इसे धीमी आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चाशनी न बन जाए। |
3: अब चाशनी को आटे के मिश्रण में मिला लें। फिर इसमें हरी इलाइची पाउडर डालें। |
4: फिर इस मिश्रण को थोड़ा ड्राई होने तक पका लें। अब इसमें रोस्टेड बादाम और सफेद तिल का पाउडर डालकर अच्छी से मिला लें। |
5: अब इस मिश्रण को ठंडा होने दीजिये। फिर इस मिश्रण को बराबर भागों में बांटकर इन्हें गोलाकार दीजिये। |
6: फिर भुने हुए बादाम को काट कर पिन्नियों पर लगा लें और आप आराम से पिन्नियों को भूने हुए तिल पर रोल कर लें। अंत में सर्व करें। |
Key Ingredients:सूजी, गेंहू का आटा, सफेद तिल पाउडर, बादाम सिल्वर, बेसन, देसी घी, पानी, चीनी, सफेद तिल, हरी इलाइची पाउडर, साबुत बादाम |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Almond and Sesame Pinni Recipe in Hindi with your friends.