आज हम आपको क्रिसमस शुगर कुकीज़ रेसिपी (Christmas Sugar Cookies Recipe) बता रहे है। अगर आप चाय के साथ संडे के दिन कुछ अच्छा खाना चाहते हैं, तो ये कुरकुरी शुगर कुकीज़ बनाना ट्राई करें। आप इसमें रंग-बिरंगी आइसिंग देकर सुंदर भी बना सकते हैं। इन कुकीज़ को आप न्यू ईयर या क्रिसमस के मौके भी बना सकते हैं।
Christmas Sugar Cookies Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा |
कितने लोगों के लिए: 20 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट |
शुगर कुकीज़ की सामग्री – Ingredients for Christmas Sugar Cookies |
|
कुकीज़ तैयार करने के लिएः | |
3 कप मैदा | 1 कप दानेदार चीनी |
1 ½ टी स्पून बेकिंग पाउडर | 1/2 टी स्पून नमक |
1 कप मुलायम मक्खन | एक (हल्का फेटा हुआ) अंडा |
3 टेबल स्पून क्रीम | एक छोटा चम्मच (आप इसमें वनीला की जगह बादाम एक्सट्रेक्ट भी डाल सकते हैं) वनीला |
आइसिंग तैयार करने के लिएः | |
दो कप (छनी हुई) कंफेक्शनर चिनी | 1/2 टी स्पून वनीला एक्सट्रेक्ट |
¼ कप दूध | खाने में डालने वाला रंग (कुछ बूंदें) |
शुगर कुकीज़ बनाने की विधि |
कुकीज़ तैयार करने के लिएः |
Step 1: सबसे पहले सूखी सामग्री को छान लीजिये। अब मक्खन को काटकर इसमें बाकी की सामग्री मिक्स कर लें। अब इसे अच्छी तरह ब्लेंड करके करीब एक घंटे या इससे भी ज़्यादा समय के लिए ठंडा होने के लिए रख दीजिये। |
Step 2: फिर इस गूंथे हुए आटे से एक संतरे जितना मोटा पीस तोड़ लें। अब हाथ से फ्लैट करके इसे बेलन से मैदा बिखरे बेस पर बेल लें। इसे आप दो वैक्स पेपर के बीच में रखकर भी बेल सकते हैं। |
Step 3: इसे करीब ¼ इंच मोटे पीस में बेल लें। अब अपनी पसंदीदा शेप में काटकर बिना घी या तेल लगी कुकी शीट पर रखें। |
Step 4: क्रिसमस के त्योहार पर आप अगर इन्हें बना रहे हैं, तो इसे क्रिसमस ट्री, स्नोफ्लेक्स, बेल्स और बाकी के आकार दे भी सकते हैं। |
Step 5: अब करीब पांच से आठ मिनट के लिए 200 डिग्री सेल्सियस पर बेक करें। अब ओवन से कुकीज़ निकालकर ठंडा कर लें। |
आइसिंग तैयार करने के लिएः |
Step 1: पहले आइसिंग सामग्री को एक साथ मिक्स कर लें। फिर जब यह मुलायम हो जाए, तब इसे अलग-अलग कटोरी में डाल लें. अलग-अलग रंग पाने के लिए हर कटोरी में अलग रंग मिक्स करें। |
Step 2: अब चाकू की मदद से हर बिस्कुट पर आइसिंग लगा लें। |
Step 3: आप अगर सजाने वाली कैंडीज़ का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो कुकीज़ पर कैरो सिरप लगाकर स्प्रिंकल कर लें। |
Key Ingredients:दानेदार चीनी, मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, अंडा, मुलायम मक्खन, वनीला, क्रीम, वनीला एक्सट्रेक्ट, कंफेक्शनर चिनी, दूध |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Christmas Sugar Cookies Recipe in Hindi with your friends.